{"_id":"65fd88b1d06b1adb8a01724c","slug":"video-karata-na-bthaya-dabl-maradara-ka-saha-aarapa-javatha-ka-14-thana-ka-nayayaka-harasata-ma-jal-bhaja","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : कोर्ट ने बदायूं डबल मर्डर के सह आरोपी जावेद को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : कोर्ट ने बदायूं डबल मर्डर के सह आरोपी जावेद को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा
बदायूं दो बच्चों की हत्या के सह आरोपी जावेद को पुलिस ने शुक्रवार को सीजेएम मोहम्मद साजिद के न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। बाबा कॉलोनी निवासी ठेकेदार विनोद ठाकुर के दो बच्चों आयुष (13) व अहान (06) की 19 मार्च को शाम चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। इसमें नामजद साजिद वारदात के कुछ घंटे बाद ही पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था, जबकि आरोपी उसके भाई जावेद ने नाटकीय ढंग से 21 मार्च को बरेली में आत्मसमर्पण कर दिया था। बदायूं पुलिस उसे लेकर आई। शुक्रवार को दिन में 11 बजकर 35 मिनट पर कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस उसे मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मोहम्मद साजिद की कोर्ट में पेश किया। जहां से जावेद को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पेशी की अगली तारीख चारअप्रैल लगाई गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।