{"_id":"65fd2e2d6fe621a47d091b85","slug":"video-ghara-lta-malna-takara-raja-27-maraca-ka-tarayal-karata-ma-haga-hajara-bral-thaga-parakaranae-para-kaha-ya-bta","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : घर लौटे मौलाना तौकीर रजा, 27 मार्च को ट्रायल कोर्ट में होंगे हाजिर, बरेली दंगा प्रकरण पर कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : घर लौटे मौलाना तौकीर रजा, 27 मार्च को ट्रायल कोर्ट में होंगे हाजिर, बरेली दंगा प्रकरण पर कही ये बात
हाईकोर्ट से फौरी राहत मिलने के बाद इत्तेहादे मिल्लत कौंसिल (आईएमसी) के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा बृहस्पतिवार को अपने घर पहुंचे। उन्होंने अपनी गैरमौजूदगी को लेकर सफाई दी और कहा कि भागे नहीं थे, कालीकट गए थे। वहां मोबाइल का नेटवर्क नहीं आ रहा था। मौलाना ने कहा कि वह कोर्ट का सम्मान करते हैं, हाईकोर्ट के आदेश अनुपालन में 27 मार्च को ट्रायल कोर्ट में हाजिर होंगे। मौलाना तौकीर रजा ने सरकार पर भी सवाल उठाए कि वह कार्यपालिका के जरिये देश में बेइमानी और सांप्रदायिकता फैलाने का काम कर रही है। वह लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकारिता को भी बर्बाद करने पर तुली है। उन्होंने कहा कि 2010 में मेरी पार्टी से हिंदू समाज के लोग जुड़े थे। पार्षद भी बने। इससे परेशान होकर भाजपा ने साजिश रचकर दंगा कराया। कहा कि मैंने भाईचारे का पैगाम देने के लिए जुलूस-ए-मोहम्मदी रामबरात के एक दिन बाद निकालने की बात कही थी। वे लोग जुलूस ए मोहम्मदी और रातबरात को लेकर दंगा कराना चाहते थे। नाकाम होने पर मुझे पर आरोप लगा दिया। उस दंगे के असल आरोपी आज तक गिरफ्तार नहीं हुए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।