Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Kanpur News
›
VIDEO : कानपुर में टावर पर चढ़कर युवक का हंगामा, पत्नी ने ससुराल जाने से कर दिया था मना, पुलिस ने समझाकर नीचे उतारा
{"_id":"65fd62a6840a998ecc06054f","slug":"video-kanapara-ma-tavara-para-cakara-yavaka-ka-hagama-patana-na-sasaral-jana-sa-kara-thaya-tha-mana-palsa-na-samajhakara-naca-utara","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : कानपुर में टावर पर चढ़कर युवक का हंगामा, पत्नी ने ससुराल जाने से कर दिया था मना, पुलिस ने समझाकर नीचे उतारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : कानपुर में टावर पर चढ़कर युवक का हंगामा, पत्नी ने ससुराल जाने से कर दिया था मना, पुलिस ने समझाकर नीचे उतारा
कानपुर में पत्नी ने ससुराल चलने से मना किया, तो पति गुरुवार देर रात 33000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ गया। मामला नौबस्ता इलाके का है। मध्यप्रदेश के दिनारा निवासी सहदेव की शादी नौबस्ता के धर्मपुर बंबा में रहने वाली पूजा से हुई है। कुछ समय पहले पूजा बच्चे को लेकर मायके आई थी। तीन दिन पहले सहदेव ससुराल पहुंचा और पूजा से बच्चे को लेकर घर चलने के लिए कहा। पूजा और उसके परिजनों ने होली के बाद जाने को कहा तो, वह भड़क गया। इसके बाद गुस्से में वह हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ गया और हंगामा करने लगा। सूचना पर थाना प्रभारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और सहदेव को समझाकर टावर से नीचे उतार लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।