{"_id":"65fe77a7e6a91c57080a7f75","slug":"video-hrtc-bus-passes-through-several-feet-high-walls-of-snow-on-kullu-keylong-road","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : कुल्लू-केलांग मार्ग पर बर्फ की कई फुट ऊंची दीवारों के बीच से निकली एचआरटीसी बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : कुल्लू-केलांग मार्ग पर बर्फ की कई फुट ऊंची दीवारों के बीच से निकली एचआरटीसी बस
संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग(लाहौल-स्पीति) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 23 Mar 2024 12:04 PM IST
हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति से कुल्लू का सड़क संपर्क पिछले 30 जनवरी से नहीं हो पाया है। वहीं, अब मौसम अनुकूल होने पर हिमाचल पथ परिवहन निगम बस संचालन करने की तैयारी में है। 54 दिन बाद शनिवार को कुल्लू-केलांग के बीच 37 सीटर बस का ट्रायल किया गया। ट्रायल सफल रहने पर कुल्लू-केलांग के बीच रविवार से नियमित तौर पर निर्धारित समय सारिणी के अनुसार बसों को भेजा जाएगा। हालांकि, एचआरटीसी ने दो दिन पहले भी बस का ट्रायल किया था लेकिन यह सफल नहीं हो पाया था। शनिवार को फिर निगम बस का ट्रायल किया गया। शनिवार को सुबह कुल्लू से केलांग के लिए बस भेजी गई। अगर ट्रायल सफल रहता है तो लाहौल वासियों को सुविधा मिलेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।