{"_id":"65fd69e5e1c08b807c067354","slug":"video-aravatha-kajaraval-ka-garafatara-ka-varathha-ma-aama-aathama-parata-ka-karayakaratao-na-kaya-paratharashana","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
शाहजहांपुर में केंद्र सरकार और ईडी के खिलाफ आम आदमी पार्टी के जिलाअध्यक्ष राजीव कुमार यादव के नेतृत्व में हल्ला बोल प्रदर्शन किया गया। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसके विरोध में आप कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। आप जिलाध्यक्ष राजीव कुमार यादव ने कहा कि अभी तो सिर्फ हल्ला बोल किया है। जरूरत पड़ी तो जेल भरो आंदोलन भी शुरू किया जाएगा। बोले कि केजरीवाल के शिक्षा, स्वास्थ्य के मॉडल की पूरी दुनिया में सराहना हो रही है ऐसे में केंद्र सरकार को उनका सम्मान करना चाहिए, राजनीतिक ईर्ष्या के चलते भाजपा उनकी गिरफ्तारी करवा कर प्रचार-प्रसार से रोकने के लिए एक नई साजिश रची गई है। भाजपा 400 सीट का सपना देख रही है परंतुत लोकसभा चुनाव में सत्ता विहीन हो जाएगी। प्रदर्शन में जिला महासचिव जेबी सिंह, संतराम सिंह चौहान, वीरेंद्र प्रताप, पूर्व विधायक सुखविंदर सिंह चौहान, अब्दुल्ला सकलेन, अनीता देवी, अमित कुमार वर्मा, अनुराग रस्तोगी, किशन सक्सेना, सुभाष सिंह, संजीव कुमार, ईशा श्रीवास्तव, वाशिफ खान आदि उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।