Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Chamba News
›
VIDEO : Voting could not take place till 12 noon in the primary school Sangoti located in village Sangoti of Gram Panchayat Bhajotra
{"_id":"665adeaa16c6b7e2f20a5ba5","slug":"video-voting-could-not-take-place-till-12-noon-in-the-primary-school-sangoti-located-in-village-sangoti-of-gram-panchayat-bhajotra","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : ग्राम पंचायत भजोतरा के गांव संगोटी स्थित प्राथमिक पाठशाला संगोटी में 12 बजे तक नहीं हो पाया मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : ग्राम पंचायत भजोतरा के गांव संगोटी स्थित प्राथमिक पाठशाला संगोटी में 12 बजे तक नहीं हो पाया मतदान
विधानसभा क्षेत्र डलहौजी के अधीन आती ग्राम पंचायत भजोतरा के गांव संगोटी स्थित प्राथमिक पाठशाला संगोटी में स्थित मतदान केंद्र में मतदान प्रक्रिया दोपहर 12:00 बजे तक आरंभ नहीं हो पाया है। इस मतदान केंद्र के तहत 403 मतदाता आते हैं। नायब तहसीलदार भूपेंद्र सिंह ने बताया कि दोपहर बाद तक मतदान आरंभ हो सकता है। ग्रामीण गरझिंडू से संगोटी तक सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं। तो वहीं, जतरूण गांव के ग्रामीणों ने भी लोस चुनावों में सड़क की मांग पूरी न होने पर मतदान नहीं किया। उपमंडलाधिकारी सलूणी नवीन कुमार ने बताया कि संगोटी और जतरूंड के ग्रामीणों ने अपनी मांग को लेकर चुनाव का बहिष्कार किया है। चुराह विधानसभा क्षेत्र के मक्कन-चचूल पोलिंग बूथ-25 पर सड़क की मांग को लेकर ग्रामीणों ने चुनावों का बहिष्कार किया है। ग्रामीणों ने साफ किया कि यदि उपायुक्त चंबा मौके पर पहुंचते है तो उनके समक्ष अपनी मांग रखने के बाद मतदान करने के बारे में सोच सकते हैं। बहरहाल, मतदान प्रकिया आरंभ न होने की सूचना मिलने के बाद तहसीलदार चुराह अपनी टीम समेत मौके पर पहुंचे। तहसीलदार चुराह लोगों की मांग सुनकर उन्हें मनाने में लगे हुए हैं। तहसीलदार चुराह राकेश कुमार ने बताया कि बताया कि मतदान प्रक्रिया आरंभ न होने की जानकारी मिलने के बाद वे मौके पर पहुंचे है और लोगों को मतदान करने के लिए मना रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।