{"_id":"6a67042242ab4558cf05d194","slug":"video-dharamshala-ats-protest-taxi-auto-drivers-kangra-news-2026-07-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kangra: एटीएस के विरोध में धर्मशाला में टैक्सी-ऑटो चालकों का प्रदर्शन, कोर्ट जाने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra: एटीएस के विरोध में धर्मशाला में टैक्सी-ऑटो चालकों का प्रदर्शन, कोर्ट जाने की चेतावनी
Ankesh Dogra
Updated Mon, 27 Jul 2026 01:14 PM IST
एटीएस व्यवस्था के विरोध में सोमवार को धर्मशाला में टैक्सी और ऑटो चालकों ने प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शन के बाद चालकों ने जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपते हुए एटीएस व्यवस्था को तत्काल वापस लेने की मांग की।
चालकों का कहना है कि एटीएस लागू होने से उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा और उनकी आजीविका प्रभावित होगी। उन्होंने बताया कि पूरे कांगड़ा जिले में एटीएस का केवल एक केंद्र रानीताल में है। ऐसे में बैजनाथ, पालमपुर, जयसिंहपुर, ज्वालामुखी, देहरा और अन्य क्षेत्रों के चालकों को हर काम के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है, जिससे समय और ईंधन दोनों की अतिरिक्त लागत बढ़ रही है।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि परिवहन व्यवसाय पहले से ही कई आर्थिक चुनौतियों से जूझ रहा है। ऐसे में नई व्यवस्था लागू करना चालक समुदाय के हितों के खिलाफ है। उन्होंने सरकार से एटीएस व्यवस्था पर पुनर्विचार कर इसे वापस लेने की मांग की।
चालकों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो प्रदेश की अन्य परिवहन यूनियनों के साथ मिलकर आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। साथ ही अपने अधिकारों की रक्षा के लिए न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।