{"_id":"69ccd6297f972004f50f07df","slug":"video-dharamshala-fuel-shortage-at-kotwali-bazaar-petrol-pump-rationing-continues-2026-04-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Dharamshala: कोतवाली बाजार के पेट्रोल पंप पर ईंधन की किल्लत, राशनिंग जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dharamshala: कोतवाली बाजार के पेट्रोल पंप पर ईंधन की किल्लत, राशनिंग जारी
Ankesh Dogra
Updated Wed, 01 Apr 2026 01:54 PM IST
Link Copied
धर्मशाला के कोतवाली बाजार स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल और डीजल की सप्लाई बाधित होने से राशनिंग शुरू की गई है, जबकि अन्य पंपों पर स्थिति सामान्य बनी हुई है। पिछले तीन दिनों से इस पंप पर वाहन चालकों को सीमित मात्रा में ही ईंधन दिया जा रहा है। दोपहिया वाहनों के लिए 200 रुपये, चारपहिया के लिए 1000 रुपये और डीजल वाहनों के लिए 2500 रुपये की सीमा तय की गई है। पंप ऑपरेटरों के अनुसार, भारत पेट्रोलियम की सप्लाई इस पंप पर कम पहुंच रही है, जिसके चलते यह समस्या उत्पन्न हुई है। इसी कारण सभी उपभोक्ताओं तक ईंधन पहुंचाने के लिए राशनिंग लागू की गई है। पेट्रोल पंप प्रबंधन ने बताया कि बुधवार को 20 हजार लीटर ईंधन (10 हजार लीटर पेट्रोल और 10 हजार लीटर डीजल) का टैंकर पहुंचा है, जिससे कुछ राहत मिली है। हालांकि, यदि आगे सप्लाई नियमित नहीं होती है तो परेशानी फिर बढ़ सकती है। फिलहाल, यह समस्या केवल इसी पेट्रोल पंप तक सीमित है, लेकिन यहां आने वाले वाहन चालकों को लाइन में लगकर ईंधन लेना पड़ रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।