{"_id":"6a4caa4c3c7a2ee4b808a23e","slug":"video-kangra-airport-displaced-families-seek-more-time-to-vacate-homes-meet-dc-2026-07-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kangra News: एयरपोर्ट विस्थापितों की डीसी से गुहार, मकान खाली करने के लिए मांगा अतिरिक्त समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: एयरपोर्ट विस्थापितों की डीसी से गुहार, मकान खाली करने के लिए मांगा अतिरिक्त समय
Ankesh Dogra
Updated Tue, 07 Jul 2026 12:57 PM IST
कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार परियोजना से प्रभावित रछीयालु सहित आसपास के गांवों के लोगों ने मंगलवार को उपायुक्त कांगड़ा से मुलाकात कर मकान और जमीन खाली करने के लिए अतिरिक्त समय देने की मांग की। प्रभावितों का कहना है कि मौजूदा परिस्थितियों में तत्काल विस्थापन संभव नहीं है और उन्हें नया आशियाना तैयार करने के लिए पर्याप्त समय मिलना चाहिए।
प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से प्रभावित मकानों पर नोटिस लगाए जा रहे हैं और जल्द से जल्द जमीन एवं मकान खाली करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। उनका कहना है कि इस कारण प्रभावित परिवारों में चिंता का माहौल है।
प्रभावितों ने उपायुक्त को बताया कि वर्तमान में मानसून का मौसम होने के कारण निर्माण कार्य प्रभावित है। बारिश की वजह से पत्थर, रेत, बजरी और ईंट जैसी निर्माण सामग्री समय पर उपलब्ध नहीं हो पा रही है। ऐसे हालात में 15 से 20 दिनों के भीतर नया मकान तैयार करना व्यावहारिक नहीं है।
लोगों ने प्रशासन से आग्रह किया कि उन्हें पर्याप्त समय दिया जाए ताकि वे नए स्थान पर अपने परिवार के लिए सुरक्षित आवास तैयार कर सकें और उसके बाद ही वर्तमान मकानों को खाली कर सकें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।