{"_id":"67f3c352162ef5b53c07546b","slug":"video-ramzan-khan-said-govt-should-constitute-waqf-board-haj-committee-and-gujjar-welfare-board-in-the-state-2025-04-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : धर्मशाला: रमजान खान बोले- प्रदेश में वक्फ बोर्ड, हज कमेटी सहित गुज्जर कल्याण बोर्ड का गठन करे सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : धर्मशाला: रमजान खान बोले- प्रदेश में वक्फ बोर्ड, हज कमेटी सहित गुज्जर कल्याण बोर्ड का गठन करे सरकार
प्रदेश की सुक्खू सरकार केंद्र की ओर से बनाए गए वक्फ कानून का विरोध और बयानबाजी करने के बजाय प्रदेश में वक्फ बोर्ड, हज कमेटी सहित गुज्जर कल्याण बोर्ड का गठन करे। नए वक्फ कानून का मुस्लिम समाज के निम्न वर्ग को लाभ होगा। यह बात सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट रमजान खान ने सोमवार को धर्मशाला में प्रेसवार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि नए वक्फ कानून के तहत जहां मुस्लिम महिलाओं को भी प्रतिनिधित्व मिलेगा, साथ ही गैर मुस्लिम भी वक्फ बोर्ड में आएंगे। उन्होंने कहा कि राज्यों में बनने वाले वक्फ बोर्डों में पारदर्शिता लाने के लिए हर साल इनका ऑडिट सुनिश्चित होगा, जो कि पहले नहीं किया जाता था। विभिन्न राज्यों के वक्फ बोर्डों के पास कितनी संपत्तियां, उनसे कितनी आय हो रही है, इसकी जानकारी केंद्र सरकार के पास नहीं है। रमजान खान ने कहा कि एक रिपोर्ट के अनुसार देश भर में वक्फ बोर्ड के पास 9 लाख 40 हजार एकड़ भूमि है, जबकि बताई 100 एकड़ जाती है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज के भले के लिए वक्फ बोर्ड का गठन किया गया था। वक्फ बोर्डों की संपत्तियों की आय का कोई हिसाब किसी के पास नहीं है, ऐसे में नए वक्फ कानून से इसमें पारदर्शिता आएगी। सेंट्रल पोर्टल बनाया जाएगा, जिसमें राज्यों को छह माह के भीतर वक्फ बोर्ड की भूमि व संपत्तियों व आय की जानकारी दर्ज करनी होगी। उन्होंने कहा कि वर्ष 1950 में वक्फ का गठन मुस्लिम समाज के गरीब वर्ग की शादी, इलाज व उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाने के लिए किया गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।