{"_id":"699c55297e22caf42802776f","slug":"video-29-special-buses-of-hrtc-hamirpur-division-will-run-for-baba-barbhaag-singh-maidi-fair-2026-02-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी मेले के लिए एचआरटीसी हमीरपुर मंडल की 29 विशेष बसें लगाईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी मेले के लिए एचआरटीसी हमीरपुर मंडल की 29 विशेष बसें लगाईं
जिला ऊना में 24 फरवरी से आयोजित होने वाले बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी होली मेले में एचआरटीसी हमीरपुर मंडल की ओर से 29 विशेष बसें लगाई गईं। मांग के आधार पर बसों की संख्या में इजाफा किया जाएगा। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए उपमंडलीय प्रबंधक, ऊना को समग्र व्यवस्था का दायित्व सौंपा गया है। डिपो ऊना से पांच, देहरा से आठ, बिलासपुर और नालागढ़ से चार-चार, हमीरपुर से आठ विशेष बसों की सुविधा दी गई। निरीक्षण दल तैनात रहेंगे, जो सीट भराव और संचालन व्यवस्था पर नजर रखेंगे। ऊना स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में विशेष नियंत्रण कक्ष स्थापित होगा, जहां से बसों की मांग और उपलब्धता पर लगातार निगरानी रखी जाएगी। तकनीकी व्यवस्था को भी सुदृढ़ किया गया है। एचआरटीसी मंडल हमीरपुर के मंडलीय प्रबंधक राजकुमार पाठक ने बताया कि मेले के लिए 29 विशेष बसों की सुविधा दी गई। उन्होंने बताया कि मांग के अनुसार बसों की संख्या में बढ़ौतरी की जाएगी। संपूर्ण स्टाफ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।