{"_id":"699c3e8e46af1fa49f064ccc","slug":"video-people-oppose-the-proposed-construction-of-a-drug-de-addiction-centre-in-jolasappad-2026-02-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: जोलसप्पड़ में प्रस्तावित नशा निवारण केंद्र निर्माण के खिलाफ लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: जोलसप्पड़ में प्रस्तावित नशा निवारण केंद्र निर्माण के खिलाफ लोग
ग्राम पंचायत जोलसप्पड़ के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ से पंचायत में प्रस्तावित नशा निवारण केंद्र के निर्माण के खिलाफ अपनी आपत्तियां दर्ज करवाईं। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि पंचायत क्षेत्र में नशा निवारण केंद्र खोले जाने के निर्णय से ग्रामीणों में असंतोष है। 600 ग्रामीणों ने हस्ताक्षर कर नशा निवारण केंद्र को प्रस्तावित स्थान पर नहीं खोलने की मांग की। लोगों ने कहा कि इस निर्णय से पहले न तो पंचायत प्रतिनिधियों से विधिवत चर्चा की और न ही आम लोगों की राय ली गई। बिना सहमति और परामर्श के इस तरह का बड़ा फैसला लिया गया। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि इस प्रस्ताव पर पुनर्विचार किया जाए। स्थानीय निवासी पवन कुमार, मनोहर लान ने कहा कि पंचायत में नशा निवारण केंद्र खोलने की जानकारी ग्रामीणों को बाद में दी गई। उन्होंने कहा कि जिस स्थान पर केंद्र का निर्माण प्रस्तावित है। वहां बच्चों और युवाओं के लिए खेल मैदान विकसित किया जाना चाहिए। यदि युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं मिलेंगी तो वह स्वयं ही नशे जैसी बुराइयों से दूर रहेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र के निर्माण के लिए 17 कनाल भूमि चिन्हित की गई है। यदि इस स्थान पर नशा निवारण केंद्र स्थापित किया गया तो पंचायत के लोगों को सामाजिक और अन्य प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।