{"_id":"699c05b3c3970ab9d80d1afd","slug":"video-auto-overturned-while-trying-to-avoid-a-dumper-one-dead-three-injured-2026-02-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"घाटमपुर में डंपर से बचने में पलटा ऑटो, एक की मौत, तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाटमपुर में डंपर से बचने में पलटा ऑटो, एक की मौत, तीन लोग घायल
हाईवे पर पतारा कस्बे के पास डंपर से बचने में ऑटो होकर पलट गया। हादसे में एक सवारी की मौत हो गई। वहीं तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
कानपुर देहात के आलापुर गांव निवासी सुरेश ने बताया कि वह सोमवार सुबह ऑटो लेकर कानपुर जा रहा था, तभी कानपुर सागर हाईवे पर घाटमपुर थाना क्षेत्र के बरनाव मोड़ स्थित जिओ पेट्रोल पंप के पास पहुंचते ही सामने से ओवरटेक करके आ रहे डंपर से बचने में ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना के बाद हाईवे पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में ऑटो सवार तिलासड़ा गांव निवासी राजकुमार, तरगांव गांव निवासी नेहा कुशवाहा व उनका 12 वर्षीय बेटा अंश कुशवाहा घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पतारा चौकी पुलिस ने एनएचआई की एंबुलेंस से घायलों को पतारा सीएचसी पहुंचाया। जहां डाक्टर ने मजदूर राजकुमार को मृत घोषित कर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।