{"_id":"6a22d2ca222840f25f045099","slug":"video-anil-will-undertake-a-walk-from-manali-to-leh-to-raise-awareness-about-organ-donation-2026-06-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: अंगदान के प्रति लोगों को जागरूक के लिए मनाली से लेह तक पैदल यात्रा करेंगे अनिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: अंगदान के प्रति लोगों को जागरूक के लिए मनाली से लेह तक पैदल यात्रा करेंगे अनिल
अंगदान के प्रति लोगों को जागरूक करने और समाज में इसके महत्व को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भोरंज उपमंडल के गांव बडैहर निवासी अनिल कुमार एक विशेष जन-जागरूकता अभियान के तहत मनाली से लेह तक पैदल यात्रा करेंगे। यह यात्रा सोमवार से शुरू होगी और इसे लगभग 20 से 22 दिन में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। हमीरपुर में आयोजित प्रेसवार्ता में अनिल कुमार ने बताया कि उन्होंने करीब एक माह पूर्व अंगदान के लिए पंजीकरण करवाया था। अंगदान के महत्व को समझने के बाद उन्होंने संकल्प लिया कि वे अधिक से अधिक लोगों तक इसकी जानकारी पहुंचाएंगे। यात्रा के दौरान वे विभिन्न गांवों और कस्बों में लोगों से संवाद स्थापित करेंगे और अंगदान से जुड़ी भ्रांतियों और गलत धारणाओं को दूर करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि अंगदान केवल एक चिकित्सीय प्रक्रिया नहीं, बल्कि मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। अनिल कुमार ने समाज के सभी वर्गों से अपील की कि वे अंगदान के बारे में जागरूक हों और इस पुनीत कार्य में आगे आएं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।