{"_id":"6a22c85df1e795c9a50f9884","slug":"video-barsar-fires-break-out-in-two-forests-on-environment-day-watch-the-video-2026-06-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"बड़सर: पर्यावरण दिवस पर दो जंगलों में भड़की आग, देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़सर: पर्यावरण दिवस पर दो जंगलों में भड़की आग, देखें वीडियो
विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर उपमंडल बड़सर के तहत सोहारी के समीप डुंगवाड़ और बल्ल-मसंदा के जंगल में आग भड़क गई। आग लगने से वन विभाग को लाखों का नुकसान हुआ है। पहली घटना सोहारी के समीप डुंगवाड़ जंगल में हुई, जहां निजी भूमि में झाड़ियां जलाने के लिए लगाई गई आग हवा के साथ फैलते हुए जंगल तक पहुंच गई। सूचना मिलने पर अग्निशमन उपकेंद्र बिझड़ी की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग और स्थानीय लोगों के सहयोग से करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग में 75 वर्षीय बुजुर्ग ने भी योगदान दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया खूब वायरल हो रहा है। वहीं दूसरी घटना बल्ल-मसंदा क्षेत्र में सामने आई। अग्निशमन विभाग को दोपहर 2:35 बजे के करीब हुई। दमकल विभाग के कर्मियों ने दो घंटे राहत एवं बचाव अभियान के बाद आग पर काबू पाया। आग से पांच हेक्टेयर जंगल जलकर राख हो गया। आग से 10 लाख की वन संपदा जलकर राख हो गई। दोनों घटनाओं में स्थानीय लोगों ने भी बढ़-चढ़कर सहयोग किया और आग बुझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अग्निशमन उपकेंद्र बिझड़ी के प्रभारी वतन सिंह ने बताया कि वन विभाग और स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया,जिससे बड़े नुकसान को टालने में सफलता मिली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।