{"_id":"6a22a9600f1ec76b170ad77e","slug":"video-hamirpur-deputy-commissioner-gandharva-rathore-stated-that-no-injured-person-should-be-left-without-access-to-cashless-medical-treatment-facilities-2026-06-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ बोलीं- कोई भी घायल न छूटे कैशलैस इलाज की सुविधा से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ बोलीं- कोई भी घायल न छूटे कैशलैस इलाज की सुविधा से
Ankesh Dogra
Updated Fri, 05 Jun 2026 04:18 PM IST
Link Copied
उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने कहा है कि सड़क दुर्घटनाओं के शिकार लोगों के लिए पीएम-राहत योजना के तहत सभी सरकारी अस्पतालों और अन्य सूचीबद्ध अस्पतालों में डेढ़ लाख रुपये तक के मुफ्त एवं कैशलैस इलाज की सुविधा का प्रावधान किया गया है। सड़क दुर्घटना के बाद 24 घंटे के भीतर अस्पताल में दाखिल होने पर यह सुविधा मिलेगी और घायल व्यक्ति का अधिकतम सात दिन तक कैशलैस इलाज किया जा सकता है। कोई भी सूचीबद्ध अस्पताल घायल को दाखिल करने से मना नहीं कर सकता है। जिला हमीरपुर में इस योजना का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए शुक्रवार को यहां हमीर भवन में जिला प्रशासन, परिवहन विभाग, लोक निर्माण विभाग और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित एक कार्यशाला को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि इस सुविधा का लाभ पीड़ितों तक पहुंचाने के लिए अस्पताल स्तर पर ऑनलाइन अपलोडिंग की प्रक्रिया सबसे महत्वपूर्ण है। ई-डार (ई-डिटेल्ड एक्सीडेंट रिपोर्ट) और राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के ट्रांजैक्शन मैनेजमेंट सिस्टम (टीएमएस) के एकीकृत ऑनलाइन प्लेटफार्म पर सड़क दुर्घटना से संबंधित संक्षिप्त जानकारी अपलोड करते ही घायल व्यक्ति का कैशलेस इलाज शुरू किया जा सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।