{"_id":"6a22a39cd4d3d8f3c30f580a","slug":"video-after-being-scolded-for-burning-a-shirt-student-arpan-dutt-sharma-invented-a-sensor-equipped-iron-2026-06-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: शर्ट जलने पर पड़ी डांट, तो छात्र अर्पण दत्त शर्मा ने बना दी सेंसर वाली इस्त्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: शर्ट जलने पर पड़ी डांट, तो छात्र अर्पण दत्त शर्मा ने बना दी सेंसर वाली इस्त्री
कपड़े इस्त्री करते समय शर्ट जलने पर मिली डांट को गलोल के अर्पण दत्त शर्मा ने नवाचार का ऐसा अवसर बनाया, जिसने उन्हें राष्ट्र स्तर पर पहचान दिलाई है। बारहवीं कक्षा के छात्र ने स्मार्ट सेफ्टी आयरन विद सेंसर नामक ऐसा मॉडल विकसित किया है, जो बिजली उपकरणों के साथ इस्त्री के लिए रखे गए कपड़ों को भी सुरक्षित करेगा। लंबे समय तक स्विच ऑन रहने पर इस्त्री से न तो शॉर्ट सर्किट होगा और न ही कपड़े जलेंगे। इस्त्री पर लगा सेंसर स्वतः नियंत्रित होकर हीटिंग एलिमेंट को बंद करेगा, जिससे किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं होगा। घरेलू उपयोग की इस समस्या के समाधान के लिए तैयार किए गए मॉडल का चयन अब राष्ट्र स्तरीय इंस्पायर मॉडल प्रदर्शनी के लिए हुआ है। अर्पण ने बताया कि एक दिन वह दसवीं कक्षा में पढ़ाई के दौरान घर में कपड़े इस्त्री कर रहा था। इसी दौरान वह किसी और कार्य में लग गया और गर्म इस्त्री से उनकी शर्ट जल गई।
इसके बाद घरवालों की डांट सुननी पड़ी। डांट के बाद स्कूल में शिक्षकों से इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्रयोग के दौरान सुरक्षा को लेकर प्रश्न पूछे, तब सेंसर का नाम सुनकर मॉडल बनाने का विचार आया। उन्होंने सोचा कि यदि किसी सेंसर की मदद से इस्त्री की गतिविधि पर नजर रखी जाए, तो कपड़ों को नुकसान होने से बचाया जा सकता है। इसके बाद उन्होंने सेंसर आधारित सुरक्षा तंत्र पर काम शुरू किया। कई दिनों तक अध्ययन के बाद शिक्षकों के सहयोग से उन्होंने एक ऐसा मॉडल तैयार कर लिया, जो संभावित खतरे को पहले ही पहचान लेता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।