{"_id":"6a22a04ada1d61fe670a2507","slug":"video-hamirpur-cattle-shed-reduced-to-ashes-by-fire-buffalo-suffers-burns-2026-06-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: आग से पशुशाला जलकर राख, भैंस झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: आग से पशुशाला जलकर राख, भैंस झुलसी
Ankesh Dogra
Updated Fri, 05 Jun 2026 03:39 PM IST
Link Copied
ग्राम पंचायत गवारडू के करसोह गांव में आग से पशुशाला जलकर राख हो गई। इस हादसे में पशुपालक को लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। वहीं पशुशाला में बंधी भैंस भी आग की चपेट में आने से झुलस गई। हालांकि ग्रामीणों की तत्परता से उसकी जान बचा ली गई। करसोह गांव निवासी अमित कुमार की पशुशाला में शुक्रवार सुबह करीब तीन बजे अचानक आग भड़क उठी। आग की ऊंची लपटें देखकर आसपास के लोगों ने शोर मचाया। उसके बाद काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने में जुट गए। आग इतनी तेजी से फैली कि पशुशाला इसकी चपेट में आ गई। इस दौरान अंदर बंधी भैंस भी आग में फंस गई थी, लेकिन ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाल लिया। पीड़ित अमित कुमार ने बताया कि आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। पशुशाला में घास, लकड़ी सहित अन्य सामान जल गया। इससे उन्हें आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा। वहीं ग्रामीणों ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।