{"_id":"667bdcae332488faed0a18b1","slug":"video-bjp-candidate-ashish-sharma-retaliated-to-the-statements-of-congress-candidate-dr-pushpendra-verma","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा के बयानों पर भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा ने किया पलटवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा के बयानों पर भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा ने किया पलटवार
हमीरपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा ने अपना चुनाव प्रचार अभियान तेज कर दिया है और चुनाव प्रचार के चलते आशीष शर्मा ने ठाना, टिक्कर, डिडवीं , कनकरी सहित एक दर्जन नुक्कड सभाओं को संबोधित करके अपने पक्ष में वोट मांगे गए है। इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा के साथ भोरंज की पूर्व विधायक कमलेश कुमारी, समाजसेवी प्रकाश चंद, सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। नुक्कड सभाओं में पहुंचने पर प्रत्याशी आशीष शर्मा का लोगों व कार्यकर्ताओं के द्वारा गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। वहीं इस मौके आशीष शर्मा ने बताया कि लोगों का उन्हें भरपूर समर्थन मिल रहा है। इस दौरान लोगों का काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि 2022 के चुनाव में भी इस तरह का उत्साह उन्हें देखने को नहीं मिला था । आशीष शर्मा ने दावा किया है कि इस चुनाव में पहले से अधिक मतों से जीत हासिल करेंगे। कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा के दिए बयानों पर पलटवार करते हुए आशीष शर्मा ने कहा कि हमीरपुर के विकास को लेकर उन्होंने आवाज बुलंद की है ना कि विकास को रुकवाया है। आशीष शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री जब पहली बार मुख्यमंत्री बनकर हमीरपुर पहुंचे थे तो उनके समक्ष चार मांगे रखी गई थी। जिम पहली मांग बस स्टैंड की रही है लेकिन मुख्यमंत्री ने डेढ़ वर्ष तक हमीरपुर बस अड्डे का काम शुरू नहीं करवाया। हर प्लानिंग की मीटिंग में इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाया लेकिन मुख्यमंत्री ने उनकी एक न सुनी। लेकिन राज्यसभा के चुनाव में भाजपा उम्मीदवार को वोट डालने के बाद मुख्यमंत्री ने आनन फानन में हमीरपुर बस स्टैंड का काम शुरू करवाया। उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी हमीरपुर के विकास को कभी नहीं रुकवाया बल्कि हमीरपुर के विकास को लेकर अपनी आवाज बुलंद की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।