{"_id":"68035ee2126edacdd90a13a9","slug":"video-bjp-leaders-welcomed-union-minister-jp-nadda-at-gaggal-airport-2025-04-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: नवजीवन वन हड़ेटा की शिलान्यास पट्टिका से मुख्यमंत्री की तस्वीर हटाई, पुलिस में शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: नवजीवन वन हड़ेटा की शिलान्यास पट्टिका से मुख्यमंत्री की तस्वीर हटाई, पुलिस में शिकायत
हमीरपुर जिला के नादौन उपमंडल में स्थापित किए जा रहे आर्थिक विकास और आजीविका सृजन परियोजना (नवजीवन) वन हड़ेटा की शिलान्यास पट्टिका से मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तस्वीर को अज्ञात शरारती तत्वों की ओर से क्षतिग्रस्त करने का मामला सामने आया है। यह परियोजना हिमाचल प्रदेश वन विभाग की ओर से चार करोड़ रुपये की लागत से तैयार की जा रही है, जिसका शिलान्यास मुख्यमंत्री ने 11 जनवरी 2025 को किया था। शिलान्यास स्थल पर लगाई गई पट्टिका से सीएम सुक्खू की तस्वीर जानबूझ कर हटाई गई है, जिससे स्थानीय प्रशासन और ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए ग्राम पंचायत हड़ेटा के उपप्रधान संजय शर्मा ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। घटना की सूचना मिलते ही गलोड़ पुलिस चौकी प्रभारी शशि पाल मौके पर पहुंचे और पट्टिका का निरीक्षण किया। घटना से जुड़ी तस्वीरें भी सामने आई हैं, जो मौके की स्थिति को स्पष्ट रूप से दर्शाती हैं। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर सबूत जुटाने शुरू कर दिए हैं। साथ ही डीएसपी बड़सर और एसपी हमीरपुर भगत सिंह को भी पूरे मामले से अवगत करवा दिया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की हरकतें सरकारी प्रतिष्ठान और जनप्रतिनिधियों के सम्मान के साथ खिलवाड़ हैं, जिन्हें किसी भी स्थिति में सहन नहीं किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।