{"_id":"6a2814732175d8350b0404dc","slug":"video-challans-issued-to-three-shopkeepers-for-encroachment-sujanpur-municipal-council-launches-drive-2026-06-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: अतिक्रमण पर तीन दुकानदारों के किए चालान, नप सुजानपुर ने चलाया अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: अतिक्रमण पर तीन दुकानदारों के किए चालान, नप सुजानपुर ने चलाया अभियान
नगर परिषद सुजानपुर की टीम ने मंगलवार को मुख्य बाजार अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान के तहत सड़क पर दुकानदारी सजा रहे तीन दुकानदारों का 500-500 रुपये का चालान किया गया। नगर परिषद की टीम के बाजार में पहुंचते ही दुकानदारों ने सामान को दुकानों के अंदर रखना शुरू कर दिया। कार्यकारी अधिकारी हर्षित शर्मा ने दुकानदारों को चेतावनी देते हुए आगामी समय नियमों का पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा आग्रह के बाद मुख्य बाजार में दुकानदार सड़क किनारे बनी निकासी नालियों पर सजा रहे हैं, जिससे राहगीरों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर सामान होने से हादसों का खतरा बना हुआ है। ऐसे में लोगों की सुविधा को लेकर के दुकानदार दुकानों का सामान भीतर ही रखें ताकि किसी भी तरह के हादसे से बचाव किया जा सके। उन्होंने कहा प्रत्येक माह नगर परिषद की ओर से बाजार में निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान नियमों की अवहेलना करने वाले दुकानदारों का सामान जब्त कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।