{"_id":"6a37d9a931a821392f023248","slug":"video-cunning-thieves-broke-open-a-shops-shutter-in-sujanpur-and-made-off-with-rs25000-in-cash-2026-06-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: सुजानपुर में दुकान का शटर तोड़कर शातिरों ने उड़ाई 25 हजार नकदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: सुजानपुर में दुकान का शटर तोड़कर शातिरों ने उड़ाई 25 हजार नकदी
थाना क्षेत्र सुजानपुर के तहत स्थानीय बाजार के वार्ड नंबर चार में एक दुकान से चोरी का मामला सामने आया है। शातिरों ने शनिवार देर रात दुकान का शटर तोड़कर भीतर प्रवेश किया और गल्ले में रखी 25 हजार रुपये की नकदी चुरा ली। घटना का पता रविवार सुबह चला जब दुकानदार पानी भरने के लिए दुकान से होकर निकला। पुलिस को दी शिकायत में दुकान मालिक सतीश कुमार निवासी वार्ड नंबर चार ने कहा उनकी दुकान हमीरपुर सुजानपुर सड़क पर है। सुबह 6:00 बजे के करीब वह अपनी दुकान के सामने से स्थित बावड़ी से पानी भरने जा रहे थे। जैसे वह दुकान के पास पहुंचे तो शटर खुला हुआ था। उन्होंने कहा कि शातिर चोरों ने दुकान से केवल नकदी चोरी की है जबकि अन्य सामान सुरक्षित है। उन्होंने तुरंत घटना की सूचना पुलिस थाना में दी। सूचना मिलते ही सुजानपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज किया। एसपी हमीरपुर बलबीर सिंह ने कहा दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।