{"_id":"6a37855661679dcc4d0f6162","slug":"video-rama-mathara-ma-gaja-yagashavara-sharakashhanae-ka-matara-yaga-thavasa-para-haaa-samahaka-yagabhayasa-2026-06-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर में गूंजा योगेश्वर श्रीकृष्ण का मंत्र, योग दिवस पर हुआ सामूहिक योगाभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम मंदिर में गूंजा योगेश्वर श्रीकृष्ण का मंत्र, योग दिवस पर हुआ सामूहिक योगाभ्यास
अयोध्या में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर में रविवार सुबह योगेश्वर श्रीकृष्ण के उपदेशों और योग मंत्रों के बीच सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात जवानों, अधिकारियों तथा मंदिर निर्माण कार्य में लगे अभियंताओं और श्रमिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
योग सत्र के दौरान प्रशिक्षकों के निर्देशन में प्रतिभागियों ने प्राणायाम, सूर्य नमस्कार और विभिन्न योगासन किए। इस अवसर पर योग के माध्यम से शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने नियमित योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प भी लिया।
मंदिर परिसर में आयोजित इस विशेष योग सत्र के दौरान अनुशासन और सुरक्षा व्यवस्था के बीच बड़ी संख्या में सुरक्षा कर्मियों एवं निर्माण कार्य से जुड़े कर्मचारियों ने सहभागिता की। एसपी सुरक्षा बलरामाचारी दुबे ने आयोजन में योगेश्वर श्रीकृष्ण के कर्मयोग और संतुलित जीवन के संदेश का उल्लेख करते हुए योग को भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर बताया। कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा को जोड़ने वाली जीवन पद्धति है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।