{"_id":"6a37841d623f39c5800423f3","slug":"video-district-level-yoga-day-event-held-in-badhera-una-600-participants-practiced-yoga-2026-06-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: ऊना के बढेड़ा में जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम, 600 प्रतिभागियों ने किया योगाभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: ऊना के बढेड़ा में जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम, 600 प्रतिभागियों ने किया योगाभ्यास
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हिमकैप्स नर्सिंग एंड लॉ कॉलेज परिसर बढेड़ा में जिला स्तरीय योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सुबह 6:30 बजे से 7:30 बजे तक चले एक घंटे के योग सत्र में प्रशिक्षुओं, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों तथा स्थानीय लोगों सहित लगभग 600 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मुख्य अतिथि सहायक आयुक्त विनय मोदी ने कहा कि योग हमारे ऋषि-मुनियों की ओर से प्रदान अमूल्य विद्या है, जिसने भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा को विश्व पटल पर विशिष्ट पहचान दिलाई है। नियमित योगाभ्यास से शरीर और मन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, एकाग्रता बढ़ती है और व्यक्ति तनावमुक्त एवं अनुशासित जीवन जीने के लिए प्रेरित होता है। कार्यक्रम में आयुष विभाग के योग प्रशिक्षकों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास करवाया तथा योग के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभों की जानकारी दी। जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. किरण शर्मा ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में पिछले एक माह से जिलेभर में प्री-योग दिवस गतिविधियों के तहत विभिन्न स्थानों पर योग शिविरों और जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हिमकैप्स संस्था के अध्यक्ष विक्रमजीत सिंह, प्रबंधन समिति के सदस्य, विभिन्न विभागों के अधिकारी, संस्थान के प्राध्यापक, विद्यार्थी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों ने नियमित योगाभ्यास कर स्वस्थ, निरोग और सकारात्मक समाज के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।