सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   VIDEO : DC Hamirpur reviewed all the schemes of Women and Child Development Department

VIDEO : डीसी हमीरपुर ने की महिला एवं बाल विकास विभाग की सभी योजनाओं की समीक्षा, अधिकारियों को दिए निर्देश

Ankesh Dogra अंकेश डोगरा
Updated Thu, 22 Aug 2024 06:08 PM IST
VIDEO : DC Hamirpur reviewed all the schemes of Women and Child Development Department
उपायुक्त अमरजीत सिंह ने महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को विभाग की सभी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए हैं। वीरवार को यहां हमीर भवन में विभाग की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते उपायुक्त ने कहा कि कोई भी पात्र एवं जरुरतमंद महिला या बच्चा इन योजनाओं से नहीं छूटना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिले में छह माह से 3 वर्ष तक के 14,116 शिशुओं और 3 वर्ष से 6 वर्ष तक के 3528 बच्चों को 1351 आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से पोषाहार दिया जा रहा है। गंभीर कुपोषण के शिकार 125 बच्चों और आंशिक कुपोषण से पीड़ित 516 बच्चों के सही पोषण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। लगभग 4915 गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को भी पोषाहार मिल रहा है। आंगनवाड़ी भवनों में आवश्यक सुविधाओं की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने जल शक्ति विभाग और बिजली बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे बिजली-पानी के कनेक्शन से छूटे भवनों को प्राथमिकता के आधार पर कनेक्शन प्रदान करें। सामुदायिक भवनों और स्कूल भवनों में चल रहे आंगनवाड़ी केंद्रों को भी ये कनेक्शन देने के लिए स्थानीय पंचायत या प्रारंभिक शिक्षा विभाग के साथ समन्वय स्थापित करें। उपायुक्त ने बताया कि जिला में 49 आंगनवाड़ी भवनों के लिए मनरेगा कनवर्जेंस के तहत धनराशि मंजूर की गई है। इनके कार्य भी अतिशीघ्र शुरू होने चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए सरकार ने कुछ महत्वपूर्ण अधिनियम बनाए हैं तथा टॉल फ्री नंबर 181 पर महिला हेल्पलाइन भी आरंभ की है। इसका भी व्यापक प्रचार-प्रसार होना चाहिए। किसी भी तरह के अत्याचार से पीड़ित महिलाओं को 5 दिन तक अस्थायी आश्रय प्रदान करने के लिए गांव रकड़ियाल में वन स्टॉप सेंटर की स्थापना की गई है। इस वित्त वर्ष में अभी तक इस सेंटर में 47 महिलाओं को कानूनी सहायता एवं साइको-सोशल काउंसलिंग तथा 2 पीड़ितों को अस्थायी आश्रय भी दिया जा चुका है। उपायुक्त ने कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत आयोजित जागरुकता गतिविधियों के अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं और इससे जिला के लिंगानुपात में सुधार नजर आ रहा है। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत इस वर्ष अभी तक 43 लाभार्थियों को 21.93 लाख रुपये दिए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री शगुन योजना की 92 लाभार्थियों को 28.52 लाख, मदर टेरेसा अक्षय मातृ संबल योजना की 1085 लाभार्थियों को लगभग 5 लाख और विधवा पुनर्विवाह योजना की 9 लाभार्थियों को 5.85 लाख रुपये की राशि दी गई है। बैठक में प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना, बेटी है अनमोल योजना, महिला स्वरोजगार और कई अन्य योजनाओं की समीक्षा भी की गई। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी अनिल कुमार ने विभिन्न योजनाओं का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने बताया कि बाल आश्रम सुजानपुर में रखे गए 12 बच्चों को इस योजना के तहत इस वित्त वर्ष के दौरान लगभग एक लाख रुपये दिए जा चुके हैं। जिला में 18 से 27 वर्ष तक के युवाओं को भी इसी योजना के तहत 29.62 लाख की राशि दी गई है। 14 युवाओं को उच्च शिक्षा या व्यावसायिक शिक्षा के लिए लगभग 10.98 लाख की सहायता राशि प्रदान की गई है। एक युवा को सरकार की ओर से जमीन भी उपलब्ध करवाई गई है। 27 युवाओं को मकान निर्माण और 10 युवाओं को शादी के लिए आर्थिक मदद प्रदान करने के मामले स्वीकृति के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : सिकंदराराऊ के गांव कपसिया में मगरमच्छ रजबहे की पटरियों पर घूमते दिखा

22 Aug 2024

VIDEO : देवता संग ग्रामीणों ने डाली कुल्लवी नाटी

22 Aug 2024

VIDEO : मथुरा में गंगनहर में उतराती मिली क्षत-विक्षत लाश, पुलिस कर रही जांच

22 Aug 2024

VIDEO : बंगाणा के मुच्छाली गांव में किसानों को निशुल्क वितरित किए गए खैर के पौधे

22 Aug 2024

Shajapur News: अन्नपूर्णा नर्सिंग होम के औचक निरीक्षण में मिली अनियमितताएं, नोटिस भेजेगी सरकार

22 Aug 2024
विज्ञापन

VIDEO : उन्नाव में महिला ने तेल डालकर खुद को लगाई आग, बच्चे को पीटने पर पति ने था डांटा, जांच में जुटी पुलिस

22 Aug 2024

VIDEO : अलीगढ़ में पालीमुकीमपुर थाना अंतर्गत छेड़खानी का विरोध करने पर युवती के भाई को बेल्ट और लातों से पीटा

22 Aug 2024
विज्ञापन

VIDEO : सिरसा में कीटनाशक की दुकान से मिली प्रतिबंधित दवा, किया सील, कृषि विभाग ने देर रात की कार्रवाई

21 Aug 2024

VIDEO : झांसी में पहले था रानी मुखर्जी का पुश्तैनी घर, अब यहां है इस्कॉन मंदिर

21 Aug 2024

VIDEO : कोलकाता की घटना से आक्रोशित जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल जारी, न्याय चाहिए के लगाए नारे

21 Aug 2024

VIDEO : रोहतक में मेडिकल मोड़ तक मानव शृंखला बनाकर व पैदल मार्च निकाल कर न्याय की लगाई गुहार

21 Aug 2024

अनोखा विरोध: बीच सड़क बेशर्म के पौधों पर लेट नेता प्रतिपक्ष ने जताया विरोध, निगम को बताया भ्रष्टाचार का अड्डा

21 Aug 2024

VIDEO : घाटमपुर में फंदे से लटका मिला युवक का शव, परिजनों में मचा कोहराम

21 Aug 2024

VIDEO : उपेंद्र कुशवाहा और मनन कुमार मिश्रा के नामांकन पर सीएम नीतीश कुमार रहे मौजूद

21 Aug 2024

VIDEO : धरना-प्रदर्शन की चेतावनी के बाद बना पाइप लाइन का लीकेज

21 Aug 2024

VIDEO : विजिलेंस ने सदर तहसील के कानूनगो को 10 हजार रिश्वत के साथ पकड़ा, दो माह में तीसरा कानूनगो गिरफ्तार

21 Aug 2024

VIDEO : विधानसभा सत्र के दौरान गैरसैंण में बारिश से मौसम खराब, चारों तरफ छाया कोहरा, ठंड बढ़ी

21 Aug 2024

VIDEO : महोबा के सिपाही ने वाराणसी में छह लोगों को नदी में डूबने से बचाया, पिता बोले- हमें मनोज पर गर्व

21 Aug 2024

VIDEO : पूर्व विधायक राजेंद्र राणा बोले- मुख्यमंत्री हिमाचल भवन में न ठहरकर फाइव स्टार होटलों में क्यों ठहरते हैं

VIDEO : वाराणसी के घनश्याम सिंह डिग्री कॉलेज में यूजीसी नेट के परीक्षार्थियों का हंगामा

21 Aug 2024

VIDEO : कोलकाता की घटना को लेकर अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन, आरोपियों को फांसी देने की मांग

21 Aug 2024

VIDEO : दो दिवसीय दौरे के लिए श्रीनगर पहुंचे राहुल गांधी, समर्थकों की उमड़ी भीड़

21 Aug 2024

VIDEO : बरेली में विकास कार्य ठप होने पर सपा पार्षदों ने धरना देकर किया प्रदर्शन

21 Aug 2024

Tikamgarh News: बिजली का काम कर रहा था, अचानक बिजली आ गई और करंट लगने से हो गई मौत

21 Aug 2024

Tikamgarh News: सड़क हादसे में घायल व्यक्ति को एंबुलेंस वाला ले गया प्राइवेट अस्पताल, हो गई मौत

21 Aug 2024

Tikamgarh News: टीकमगढ़ में भारत बंद बेअसर, प्रदर्शनकारियों ने रैली निकालकर सौंपा ज्ञापन

21 Aug 2024

VIDEO : तरनतारन में दिनदहाड़े बदमाशों ने की युवक की गोलियां मारकर हत्या

21 Aug 2024

VIDEO : मथुरा में किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू टिकैत ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

21 Aug 2024

Tikamgarh News: न्यायालय परिसर में पति के साथ हुई मारपीट, पत्नी-साले और सास ने किया हमला, वीडियो वायरल

21 Aug 2024

VIDEO : मिर्जापुर और मऊ में भी दिखा भारत बंद का असर, बसपा कार्यकर्ताओं ने निकाला जुलूस

21 Aug 2024
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed