Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Tikamgarh News: Husband assaulted in court premises, wife, brother-in-law and mother-in-law attacked
{"_id":"66c5cf127b07b878ee036e78","slug":"happened-with-husband-in-tikamgarh-district-court-premises-tikamgarh-news-c-1-1-noi1349-2017688-2024-08-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"Tikamgarh News: न्यायालय परिसर में पति के साथ हुई मारपीट, पत्नी-साले और सास ने किया हमला, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tikamgarh News: न्यायालय परिसर में पति के साथ हुई मारपीट, पत्नी-साले और सास ने किया हमला, वीडियो वायरल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: टीकमगढ़ ब्यूरो Updated Wed, 21 Aug 2024 06:37 PM IST
टीकमगढ़ में जिला कोर्ट में ही एक व्यक्ति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट करने वाले पत्नी, साला और सास थे। सभी लोग न्यायालय में पेसी करने के लिए आए थे। लोगों ने जैसे-तैसे उसे बचाया। घटना का वीडियो भी सामने आया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो 2 मिनट 8 सेकंड का है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति के साथ तीन लोग मारपीट कर रहे हैं। वहां पर उपस्थित लोगों ने जब पीट रहे युवक से बात की तो उसने बताया कि यह उसकी पत्नी, साला और सास जो उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। यह सभी पेशी पर टीकमगढ़ जिला न्यायालय आए थे। लोगों के बार-बार समझाइश देने के बाद भी वह नहीं माने। पत्नी लगातार अपने पति से लिपट रही थी और उसकी जेब में रखा मोबाइल छीनना चाह रही थी और पति उसे मोबाइल को देना नहीं चाह रहा था। काफी प्रयास के बाद लोगों ने उनको अलग किया।
क्या कहते हैं जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष
टीकमगढ़ जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी कहते हैं कि जिला न्यायालय परिसर में ऐसी मारपीट की कई घटनाएं घटित हो चुकी हैं। इसमें वकीलों ने समझाने का प्रयास किया तो पुलिस ने वकीलों को आरोपी बना दिया। आज भी न्यायालय परिसर में विवाद हुआ है, लेकिन कोई भी वकील इस विवाद में शामिल नहीं हुआ। ना किसी ने कुछ कहा है, क्योंकि वकीलों को डर है कि अगर कोई पति-पत्नी लड़ते हैं और वकील बीच में बोलते हैं तो पुलिस उन पर झूठा मामला कायम कर देती है। यह जिम्मेदारी देहात पुलिस थाने की है।
न्यायालय परिसर में पुलिस रहती है तैनात
टीकमगढ़ जिला न्यायालय की डीपीओ आलोक श्रीवास्तव से जब संबंध में बात की गई तो उन्होंने कहा कि हाई कोर्ट की गाइड लाइन के अनुसार जिला न्यायालय परिसर में पुलिस चौकी स्थित है, लेकिन एरिया बड़ा होने के कारण इस तरह के मामले आते हैं। जब तक पुलिस पहुंचती है तब तक मामला शांत हो जाता है। उन्होंने कहा कि पुलिस बल की कमी के चलते जिला न्यायालय परिसर में इस तरह की घटनाएं हो जाती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।