{"_id":"66c592084ffd557e4503e0ef","slug":"video-a-person-from-pekhubela-village-in-una-was-killed-by-a-bull","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : ऊना के पेखूबेला गांव के व्यक्ति को बैल ने उतारा मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : ऊना के पेखूबेला गांव के व्यक्ति को बैल ने उतारा मौत के घाट
ऊना जिले के पेखूबेला गांव के रहने वाले 60 वर्षीय व्यक्ति को बेसहारा बैल ने मौत के घाट उतार दिया। घटना पेखूबेला से सटे गांव जनकौर गांव में मंगलवार देर रात सामने आई है। मृतक की पहचान केवल कृष्ण निवासी पेखूबेला जिला ऊना के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि मौके पर पहुंचे एएसपी संजीव भाटिया ने की है। जानकारी के अनुसार पेखूबेला का रहने वाला केवल कृष्ण बीती रात मंगलवार को अपने निजी काम से आया। इस बीच यहां घूमने वाले बैल ने उस पर एकाएक हमला कर दिया। इससे पहले की केवल कृष्ण बचाव में कुछ कर पाता बैल ने उसे बुरी तरह घायल कर दिया। इस बीच स्थानीय प्रवासी प्रेम ने उसे बचाने की कोशिश की तो बैल ने उसे भी बुरी तरह घायल कर दिया। इससे वह मौके पर किसी तरह जान बचाने में कामयाब रहा। लेकिन केवल कृष्ण को बैल ने टक्कर मार कर साथ लगते खेतों में मौत के घाट उतार दिया। एएसपी संजीव भाटिया ने बताया कि प्रथम दृष्यता में इसे बैल की ओर से टक्कर मारकर मौत के घाट उतारा गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मृतक के परिवार जनों को फौरी राहत के लिए एसडीएम ऊना विश्व मोहन देव चौहान को अवगत कराया गया है। बैल को पकड़ने के लिए भी करवाई सम्बंधित विभाग की ओर से शुरू कर दी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।