{"_id":"66c5f2edcb72a8160100698b","slug":"video-mahab-ka-sapaha-na-varanaesa-ma-chhaha-lga-ka-natha-ma-dabna-sa-bcaya-pata-bl-hama-manaja-para-garava","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : महोबा के सिपाही ने वाराणसी में छह लोगों को नदी में डूबने से बचाया, पिता बोले- हमें मनोज पर गर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : महोबा के सिपाही ने वाराणसी में छह लोगों को नदी में डूबने से बचाया, पिता बोले- हमें मनोज पर गर्व
महोबा जिले के निवासी पुलिस में तैनात सिपाही ने वाराणसी के अस्सी घाट पर एक ही परिवार के छह लोगों को गंगा नदी में डूबने से बचाया। सिपाही की इस जांबाजी की हर ओर सराहना हो रही है। सिपाही ने अपनी जान पर खेलकर अदम्य साहस का परिचय दिया। कस्बा कुलपहाड़ के गोंदी चौराहा निवासी रमेश साहू के बेटे मनोज साहू पुलिस में सिपाही हैं। वह इस समय वाराणसी में तैनात हैं। उनकी ड्यूटी वाराणसी के अस्सी घाट क्षेत्र में लगी हुई है। अस्सी घाट में गंगा नदी में एक ही परिवार के छह लोग स्नान करने गए थे। तभी यह लोग गंगा में डूबने लगे। तब सिपाही मनोज साहू ने अपनी जान पर खेल कर एक ही परिवार के सभी छह लोगों को नदी से सुरक्षित बाहर निकाल उनकी जान बचाई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।