{"_id":"697ef19aea995e71dc0c697d","slug":"video-fruits-and-vegetables-will-be-safe-in-hamirpur-district-as-two-entrepreneurs-have-set-up-cold-storage-facilities-2026-02-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: जिला हमीरपुर में फल और सब्जियां होंगी सुरक्षित, दो उद्यमियों ने लगाए कोल्ड स्टोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: जिला हमीरपुर में फल और सब्जियां होंगी सुरक्षित, दो उद्यमियों ने लगाए कोल्ड स्टोर
हमीरपुर जिले के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। बागवानी विभाग की ओर से जिले में दो अत्याधुनिक कोल्ड स्टोर की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। हमीरपुर में इस तरह की पहली सुविधा है। यह कोल्ड स्टोर ओटोमेटिक रूप से संचालित होता है। कोल्ड स्टोर को संचालित करने के लिए सौलर ऊर्जा, बिजली और जरनेटर की सुविधा दी गई। किसान स्वेच्छा से किसी भी विधि से इसे संचालित कर सकते हैं। इन कोल्ड स्टोर में किसान अपने फल और सब्जियों को सुरक्षित रूप से लंबे समय तक रख सकेंगे। इस पहल से किसानों को उपज खराब होने की समस्या से निजात मिलेगी और उन्हें अपनी फसल का उचित दाम भी मिल सकेगा। गांव डिडवीं के सुरेश कुमार और गांव दड़योटा के विजय पाल ने बागवानी विभाग की एक योजना के तहत कोल्ड स्टोर लगाया है। हर कोल्ड स्टोर की कीमत करीब 52 लाख रुपये है। इसमें उद्यमियों को करीब 26 लाख रुपये अनुदान दिया गया है। यह कोल्ड स्टोर कलस्टर के नजदीक लगाए हैं। अक्तूबर महीने से फरवरी तक फलों को स्टोर करने की योजना है। यहां फल और सब्जियों को वैज्ञानिक तरीके से सुरक्षित रखा जाएगा, जिससे उनकी गुणवत्ता बनी रहेगी। सबसे खास बात यह है कि किसानों को इस सुविधा का लाभ बेहद कम शुल्क पर मिलेगा। किसान मात्र एक रुपए प्रति किलो प्रति माह की दर से अपने फल और सब्जियां कोल्ड स्टोर में रख सकेंगे। किसानों को उचित कीमत मिलने तक अपनी उपज को सुरक्षित रख पाएंगे, जिससे उनकी आय में बढ़ोतरी होगी। एचपी शिवा प्रोजेक्ट के तहत जिन जिलों में गतिविधियों की जा रही हैं, उनमें हमीरपुर पहला जिला है, जिनमे कोल्ड स्टोर की सुविधा है। एचपी शिवा प्रोजेक्ट की गतिविधियां बिलासपुर, मंडी, कांगड़ा, हमीरपुर, ऊना, सोलन और सिरमौर में करवाई जा रही हैं। प्रोजेक्ट के तहत क्लस्टर आधारित बागवानी गतिविधियां करवाई जाती हैं। इनमें फलदार पौधे लगाए जाते हैं। जिला हमीरपुर में एचपी शिवा प्रोजेक्ट के तहत करीब एक हजार किसान जुड़े हैं। 110 हेक्टेयर क्षेत्र में गतिविधियां करवाई जा रही हैं। उद्यान विभाग हमीरपुर के उपनिदेशक राजेश्वर परमार ने कहा कि जिले में दो कोल्ड स्टोर की सुविधा दी गई है। जल्द ही बागवान इसमें अपने फल और सब्जियों को स्टोर रख सकते हैं। हर कोल्ड स्टोर की कीमत 52 लाख रुपये है। इसमें किसानों को 26 लाख रुपये का अनुदान दिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।