{"_id":"67fa3addc5c0b8eec1019bb9","slug":"video-grand-launch-of-nimbus-2025-at-national-institute-of-technology-hamirpur-2025-04-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर में नींबस 2025 का भव्य शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर में नींबस 2025 का भव्य शुभारंभ
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर में आज नींबस 2025 का भव्य शुभारंभ किया गया। निम्बस एनआईटी हमीरपुर में छात्रों द्वारा किए जानी नई खोजों और विज्ञानिक मॉडल्स को प्रदर्शित करने का एक मंच संस्थान द्वारा प्रदान किया जाता है। जहां तकनीक, नए आइडियाज और छात्रों के जोश ने माहौल को जीवंत बना दिया। इस दिन ने इनोवेशन, क्रिएटिविटी और इंजीनियरिंग के उत्कृष्टता को समर्पित एक खास अनुभव दिया, जिसे देशभर से आए छात्र, फैकल्टी, इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स और टेक्नोलॉजी में रुचि रखने वालों ने खूब सराहा। दिन की शुरुआत में एक प्रेस मीट आयोजित की गई, जिसमें संस्थान के वरिष्ठ अधिकारियों ने मीडिया से बातचीत की और छात्रों द्वारा बनाए गए कई नए और अनोखे प्रोजेक्ट्स को पेश किया। इस अवसर पर प्रो. अनुप कुमार (डायरेक्टर इन-चार्ज), डॉ. अर्चना संतोष ननोटी (रजिस्ट्रार), डॉ. अशोक कुमार (डीन स्टूडेंट वेलफेयर), डॉ. राकेश शर्मा (टेक्निकल एक्टिविटीज इंचार्ज) और डॉ. राजेश कुमार (मीडिया सेल) मौजूद थे। यह तकनीकी महोत्सव न केवल नवाचार और विज्ञान का उत्सव है बल्कि यह छात्रों की रचनात्मक सोच अनुसंधान क्षमता और तकनीकी ज्ञान का भी उत्सव है। इस महोत्सव में संस्थान के विभिन्न विभागों के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छात्रों ने विभिन्न वैज्ञानिक शोधों पर आधारित मॉडल प्रस्तुत किए, जो आधुनिक समस्याओं के समाधान की दिशा में एक सार्थक प्रयास हैं। प्रस्तुत किए गए मॉडलों में पर्यावरण संरक्षण, स्मार्ट सिटी तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ऊर्जा दक्षता और स्वास्थ्य सेवाओं जैसे अनेक क्षेत्रों से जुड़ी नवीनतम तकनीकों की झलक देखने को मिली। निम्बस 2025 केवल एक तकनीकी आयोजन नहीं बल्कि यह नवाचार की सोच, भविष्य के निर्माण और युवा इंजिनियरों की मस्तिष्कों की सामूहिक ऊर्जा का प्रतीक है। इस आयोजन को सफल बनाने में संस्थान के सभी विभागों, आयोजक मंडलए संकाय सदस्यों और छात्रों का सहयोग सराहनीय है। इस अवसर पर एनआईटी हमीरपुर की रजिस्ट्रार डॉ. अर्चना ननोटी ने बताया कि निम्बस 11 से 13 अप्रेल तक इस निम्बस का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया इसमें बच्चों ने बहुत से तकनीकी मॉडल्स का प्रदर्शन् किया है। उन्होंने बताया कि इस प्रदर्शन से बच्चों को भविष्य में शिक्षा के उपयोग का अवसर मिलता है तथा मैडीकल विषय पर भी बच्चों ने बहुत शोध प्रर्दशित किए हैं जो उन्हें भविष्य में काम आएंेगे। उन्होंने बताया कि इनके शोधों को पेटेंट भी करवाया जाता है। इस अवसर पर छात्रों ने एल्जाईमर से पीडीत लोगों के लिए बनाई गई अपनी शोध को प्रदर्शित किया जिसमें बताया गया कि भूलने की बीमारी के से पीडीत लोगों के लिए स्मार्ट ग्लास का अविष्कार किया है। जो कि आने वाले समय बहुत कारगर सिद्ध होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।