{"_id":"6a200b38e0eed965700d26df","slug":"video-hamirpur-101-cadets-selected-from-the-4-hp-battalion-in-the-agniveer-recruitment-one-month-training-camp-to-be-held-at-jnv-dungri-2026-06-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: अग्रिवीर भर्ती में फोर एचपी बटालियन से चयनित हुए 101 कैडे्टस, जेएनवी डूंगरी में एक माह तक होगा प्रशिक्षण शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: अग्रिवीर भर्ती में फोर एचपी बटालियन से चयनित हुए 101 कैडे्टस, जेएनवी डूंगरी में एक माह तक होगा प्रशिक्षण शिविर
Ankesh Dogra
Updated Wed, 03 Jun 2026 04:38 PM IST
Link Copied
थल सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर की अग्रिवीर भर्ती रैली में फोर एचपी बटालियन एनसीसी हमीरपुर के 101 एनसीसी कैडे्टस भर्ती हुए हैं। फोर एचपी बटालियन एनसीसी हमीरपुर के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल जीपी सिंह ने बुधवार को प्रेस को संबोधित करते हुए यह जानकारी सांझा की।उन्होंने कहा कि एनसीसी हमीरपुर के कैडेट्स ने अपने पिछले सभी रिकॉर्ड में यह उपलब्धि प्राप्त की है। उन्होंने कहा थल सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर में 10 फीसदी युवा फोर एचपी बटालियन एनसीसी हमीरपुर से चयनित हुए हैं, जोकि बड़ी उपलब्धि है। अभी रेजिमेंट और सेंटर में भर्ती हुए युवाओं का डाटा आना शेष है।बीते वर्ष फोर एचपी बटालियन एनसीसी हमीरपुर में 27 कैडेट्स अग्रिवीर में भर्ती हुए थे। जबकि 13 कैडेट्स ऑफिसर रैंक पर भर्ती हुए है। चयनित कैडेट्स एनआईटी, सीपीयू और सैनिक स्कूल से शामिल हैं। उन्होंने कहा जवाहर नवोदय विद्यालय डूंगरी में चार जून से तीन जुलाई तक वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें कैडे्टस को ड्रिल, फायरिंग सहित अन्य प्रशिक्षण दिए जाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।