{"_id":"6a2693bd8282634eda0a00df","slug":"video-hamirpur-19-newly-elected-zila-parishad-members-took-the-oath-the-swearing-in-ceremony-was-held-in-the-councils-conference-hall-2026-06-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: जिप के 19 नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ, परिषद के सम्मेलन हॉल में शपथ ग्रहण समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: जिप के 19 नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ, परिषद के सम्मेलन हॉल में शपथ ग्रहण समारोह
Ankesh Dogra
Updated Mon, 08 Jun 2026 03:34 PM IST
Link Copied
जिला परिषद हमीरपुर के नवनिर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को परिषद के सम्मेलन हॉल में हुआ। समारोह में उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने सभी 19 नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई। इसमें वार्ड-1 बीड़ बगेहड़ा से तृप्ता देवी, वार्ड-दो पनोह की आशा देवी, वार्ड-तीन दरोगण पत्ती कोट से मनजीत सिंह, वार्ड-चार ऊहल से ज्योति ठाकुर, वार्ड-पांच जंगल रोपा के सोनी कुमार,वार्ड-छह ताल सुरेश सोनी, वार्ड-सात चमनेड रोहित शर्मा, वार्ड-आठ बधाणी रजनी देवी, वार्ड-नौ धमरोल अनिता शर्मा, वार्ड-10 जाहू पवन कुमार,वार्ड-11 महल अनिता देवी, वार्ड-12 करेर गुरदीप सिंह, वार्ड-13बिझड़ी विकास कुमार, वार्ड-14 झंझयाणी रामेश्वर दत्त, वार्ड-15 दांदड़ू रेणु बाला,वार्ड-16 लहड़ा रंजना कुमारी,वार्ड-17 मालग वंदना कुमारी, वार्ड-18 अमलैहड़ रविंद्र कुमार और वार्ड नंबर-19 सपड़ोह की सदस्य नीलम कुमारी शामिल रहीं। उपायुक्त ने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। जिला परिषद की सचिव एवं जिला पंचायत अधिकारी बबीता गुलेरिया ने शपथ ग्रहण की कार्यवाही का संचालन किया। कार्यक्रम में एडीसी एवं जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक कुमार गर्ग, अन्य वरिष्ठ अधिकारी तथा नवनिर्वाचित सदस्यों के परिजन भी उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।