{"_id":"6941238a637f6f7ce00b2cc3","slug":"video-hamirpur-a-room-is-being-built-to-store-medical-waste-materials-2025-12-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: मेडिकल वेस्ट सामग्री को रखने के लिए बन रहा कमरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: मेडिकल वेस्ट सामग्री को रखने के लिए बन रहा कमरा
डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के परिसर में मेडिकल वेस्ट (कचरे) सामग्री को रखने के लिए अस्थाई टीनशैड का निर्माण किया जा रहा है। यह निर्माण ओपीडी पर्ची के सामने किया जा रहा है। यहां पर मेडिकल कचरे को अस्थाई रूप से रखा जाएगा और समय-समय पर इसका उचित निपटारा सुनिश्चित करने के लिए इसे आगे भेजा जाएगा। लोक निर्माण विभाग ने करीब 20 दिनों के भीतर इस कार्य को पूर्ण करने का लक्ष्य रखा है। हालांकि मेडिकल कॉलेज में एक मेडिकल वेस्ट सामग्री को एक कमरे में रखा जाता था लेकिन यहां पर स्थान कम पड़ रहा था। इस समस्या के समाधान के लिए ओपीडी पर्ची के सामने टीननुमा कमरा बनाया जा रहा है। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. देसराज शर्मा ने बताया कि मेडिकल वेस्ट सामग्री को रखने के लिए कमरा तैयार किया जा रहा है। इसको आगे निपटारे के लिए भेजा जाएगा। दो लाख रुपये से अधिक का बजट खर्च किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।