{"_id":"667ea1646d1e75b7650c2059","slug":"video-hamirpur-by-election-bjp-and-congress-face-to-face-over-statements","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : हमीरपुर उपचुनाव भाजपा एवं कांग्रेस बयानों को लेकर आमने-सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : हमीरपुर उपचुनाव भाजपा एवं कांग्रेस बयानों को लेकर आमने-सामने
हमीरपुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान बीजेपी और कांग्रेस प्रत्याशी में अब वार पलटवार का क्रम शुरू हो गया है। भाजपा कांग्रेस के प्रत्याशी नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से जनता को रिझाने में डटे हुए हैं। विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा ने जहां कांग्रेस सरकार पर निर्दलीय विधायकों को तोड़ने का प्रयास होने की बात कही है तो तरह-तरह के प्रलोभन भी देने का बयान दिया है। आशीष शर्मा ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री ने पैसों का प्रलोभन तक भी दिए थे, लेकिन निर्दलीय विधायकों ने प्रलोभन को ठुकराया था। वहीं, पलटवार करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. पुष्पेन्द्र वर्मा ने भी भाजपा को मुख्यमंत्री सुक्खू के खिलाफ दुष्प्रचार न करने की सलाह दी है। भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा ने कहा कि जब कांग्रेस सरकार के पास 34 विधायक थे तो सरकार अल्पमत में रहने पर निर्दलीय को तोड़ने का हर संभव प्रयास किया था। शर्मा ने कहा कि घरवालों के साथ सरकार ने बात की थी तो हर तरह के प्रलोभन भी दिए थे। इसके साथ ही होशियार सिंह को तो उप मुख्यमंत्री बनाने तक की भी बात की गई और जिस तरह का अपमान डेढ़ सालों तक सहना पड़ा है इससे तंग आकर ही भाजपा का दामन थामा है। आशीष शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार केवल मात्र झूठ की राजनीति करती आई है जिसका जनता अब इन चुनावों में जबाव देगी। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. पुष्पेन्द्र वर्मा ने कहा कि भाजपा के लोग मुख्यमंत्री सुक्खू के खिलाफ दुष्प्रचार करना बंद करे। वर्मा ने पलटवार करते हुए कहा कि बचकानी बातें करने के साथ आरोप लगाना भाजपा पूर्णतया बंद करे, क्योंकि हमीरपुर की जनता पूर्व विधायक की नीयत को भली भांति जानती है। वर्मा ने कहा कि प्रलोभन का लाभ लेने के बदले ही कोर्ट में बार बार भाजपा प्रत्याशी को जाना पड़ रहा है और कोर्ट पर सरकार के आदेश नहीं चलते हैं इसलिए बचकाने बयान देना भाजपा प्रत्याशी को बंद करने चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।