{"_id":"6863ab6a357bf5e80a080636","slug":"video-hamirpur-cm-sukhu-said-eight-clouds-burst-in-the-state-last-night-loss-of-500-crores-2025-07-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- प्रदेश में बीती रात 8 बादल फटे, 500 करोड़ का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- प्रदेश में बीती रात 8 बादल फटे, 500 करोड़ का नुकसान
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में बीती रात मंडी में आठ जगह बादल फटने की घटनाएं सामने आई हैं। प्रारंभिक आकलन में 500 करोड़ नुकसान की रिपोर्ट प्राप्त हुई है। ब्यास नदी उफान पर है। नादौन में ब्यास किनारे एक महिला का शव बरामद हुआ है। कुछ जगहों से नुकसान के अपडेट लगातार रहे हैं ऐसे में नुकसान का आंकड़ा बढ़ सकता है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू मंगलवार को गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन में सहायक लोक अभियोजक के निर्मित भवन के लोकार्पण के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने प्रदेश वासियों से अपील की है कि नदी नालों के किनारे न जाएं। सभी लोग नदी नालों से करीब 500 मीटर की दूरी पर रहे। भूस्खलन से एक परिवार के सदस्यों के प्रभावित होने की सूचना है। यहां पर कुछ लोगों को रेस्क्यू किया गया है। मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटे के लिए अलर्ट जारी है। पर्यटकों से अपील करते हुए सीएम के कहा कि पर्यटक शहरी क्षेत्रों में रहें और नदी नालों और दुर्गम पहाड़ों से दूर रहें। दुर्गम क्षेत्रों में भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं। ऐसे क्षेत्रों की और न जाएं। प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग सुचारु रुप से चल रहे हैं और लोग निर्माण विभाग लगातार सड़कों को बहाल कर रहा है। बारिश के चलते पावर प्रोजेक्ट को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है और यहां पर काम काज ठीक प्रभावित हुआ है। पिछले दो तीन सालों से बादल फटने की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है जोकि चिंताजनक है। इसके पीछे के कारण की समीक्षा की जा रही है। वर्ष 2023 की आपदा के बाद नदी नालों के करीब मकान बनाने के टीसीपी नियमों में बदलाव किया गया है। केंद्र सरकार को भी ऐसी परिस्थिति में तुरंत मदद करनी चाहिए। उन्होंने एनएचएआई और सड़क एवं राजमार्ग मंत्रालय के प्रोजेक्ट निर्माण में देरी पर चिंता जाहिर की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।