{"_id":"6a79a490ba40d17d1f0d7176","slug":"video-hamirpur-district-unit-of-citu-organized-a-rally-from-the-vegetable-market-to-the-deputy-commissioners-office-2026-08-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: सीटू जिला हमीरपुर ने सब्जी मंडी से उपायुक्त कार्यालय तक निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: सीटू जिला हमीरपुर ने सब्जी मंडी से उपायुक्त कार्यालय तक निकाली रैली
चार लेवर कोड को रद्द करने की मांग को लेकर भारतीय ट्रेड यूनियन केंद्र सीटू जिला कमेटी हमीरपुर की ओर से सब्जी मंडी से उपायुक्त कार्यालय तक रैली निकाली। उपायुक्त हमीरपुर गंधर्वा राठौड़ के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन प्रेषित किया। सीटू जिला कमेटी हमीरपुर के सचिव जोगिंद्र कुमार ने बताया कि सरकार ने मजदूरों के लिए बनाए गए 44 श्रम कानूनों को खत्म कर दिया है। मजदूरों को यूनियन बनाने, अपनी मांगों के लिए धरना, प्रदर्शन, हड़ताल आदि करने पर जेल, व जुर्माना का फरमान जारी किया है। इससे मजदूर अपनी मांगों के लिए भी आवाज नहीं उठा पाएंगें। सभी विभागों में आउटसोर्स के आधार पर मजदूर रखकर केंद्र और राज्य सरकार उनका शोषण कर रही है। आज अगर मजदूर अपने हक के लिए हड़ताल करता है तो उस पर केंद्र सरकार देशद्रोह का मुकदमा दायर कर रही है। आंगनबाड़ी, मिड डे मिल, आशा कार्यकर्ता को वेतन ना देकर मानदेय दिया जा रहा है। महंगाई बढ़ने पर इनका कोई वेतन नहीं बढ़ता। केंद्र की सरकार ने हाल ही में अमरीका के साथ एक मुक्त व्यापार समझौता किया है जिससे देश में अमरीका से अनाज, दूध व अन्य वस्तुएं यहां बेची जाएंगी। देश का किसान, दूध उत्पादक, फल उत्पादक बर्बाद हो जाएगा। उन्होंने मांग की है कि मजदूरों के 44 श्रम कानूनों को रद्द करने का निर्णय वापिस लिया जाए। आंगनबाड़ी, मिड डे मील और आशा कार्यकर्ता को सरकारी कर्मचारी बनाया जाए। मजदूरों के लिए न्यूनतम वेतन 26000 रुपये दिया जाए। मनरेगा को बहाल किया जाए। भारत-अमरीका मुक्त व्यापार समझौता रद्द किया जाए। प्रदेश में स्मार्ट मीटर न लगाए जाएं। इस अवसर पर काफी संख्या में यूनियन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।