{"_id":"694fbf1009ec272f620b9b59","slug":"video-hamirpur-doctors-at-hamirpur-medical-college-have-also-suspended-their-services-in-the-opd-2025-12-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के चिकित्सक भी ओपीडी में सेवाएं ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के चिकित्सक भी ओपीडी में सेवाएं ठप
सोमवार से मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के चिकित्सक भी ओपीडी में सेवाएं ठप रखेंगे। मरीजों को केवल आपातकालीन सेवाएं मिलेंगी। शनिवार को हुई रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन, प्रोफेसर की गेट मीटिंग में निर्णय लिया गया है। सोमवार से ओपीडी में सेवाएं नहीं देने बारे डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज प्रिंसीपल को भी जानकारी दी गई है। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के प्रधान डॉ. राकेश ने बताया कि सोमवार से चिकित्सक केवल आपातकालीन सेवाएं देंगे। ओपीडी में मरीजों का स्वास्थ्य नहीं जांचा जाएगा। उन्होंने बताया कि चिकित्सक को बर्खास्त करने का निर्णय गलत है। मामले की सही तरीके से जांच नहीं की गई। उन्होंने बताया कि एक पक्ष को सुनकर निर्णय लिया गया है। यह तर्क संगत नहीं है। वहीं मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में शनिवार को हुई गेट मीटिंग के दौरान करीब 30 मिनट तक कुछ ओपीडी ठप रही। मरीजों को समय पर स्वास्थ्य लाभ नहीं मिला। गेट मीटिंग के बाद ओपीडी सामान्य रूप से संचालित हुई और मरीजों का इलाज किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।