{"_id":"6add7fcdfd1b36081a056778","slug":"video-hamirpur-gst-department-seizes-goods-without-bills-from-delhi-volvo-buses-2026-10-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"दिल्ली से हमीरपुर पहुंचीं वोल्वो बसों में बिना बिल का सामान पकड़ा, 80 हजार रुपये जुर्माना वसूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली से हमीरपुर पहुंचीं वोल्वो बसों में बिना बिल का सामान पकड़ा, 80 हजार रुपये जुर्माना वसूला
दिल्ली से हमीरपुर पहुंच रही वोल्वो बसों में यात्रियों के साथ व्यापारियों का सामान भी बिना बिल के भेजे जाने का मामला सामने आया है। जीएसटी विभाग हमीरपुर की टीम ने कार्रवाई करते हुए वोल्वो बसों की जांच की और बिना बिल का सामान अपने कब्जे में ले लिया। विभाग के अनुसार, इस कार्रवाई में अब तक 80 हजार रुपये का जुर्माना वसूला जा चुका है।
विभागीय टीम ने हमीरपुर के भोटा, मोरसू और बड़सर क्षेत्रों में जांच अभियान चलाया। सुबह करीब 3 बजे मोरसू बाईपास मार्ग पर शुरू हुई जांच दोपहर तक जारी रही। इस दौरान बाहरी राज्यों से हमीरपुर की ओर आ रही वोल्वो बसों को रोककर उनमें रखे सामान की पड़ताल की गई।
जांच के दौरान आर्टिफिशियल ज्वैलरी, कॉस्मेटिक्स, रेडीमेड कपड़े, मनियारी और अन्य व्यापारिक सामान मिला। यह सामान करीब दस व्यापारियों का बताया गया है। संबंधित सामान के बिल प्रस्तुत नहीं किए जाने पर विभाग ने उसे अपने कब्जे में ले लिया और नियमानुसार कार्रवाई शुरू की।
जीएसटी विभाग की कार्रवाई के दौरान अब तक 80 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया है। हालांकि, पकड़े गए कुछ सामान से जुड़े मामलों में जुर्माने की राशि का निर्धारण अभी बाकी है। जांच पूरी होने के बाद जुर्माने की कुल राशि बढ़ सकती है।
सुबह-सुबह शुरू हुए इस अभियान से वोल्वो बसों के माध्यम से सामान भेजने वाले व्यापारियों में हलचल रही। विभागीय टीम ने बसों में रखे सामान की जांच कर बिल और संबंधित दस्तावेजों की पड़ताल की।
जीएसटी विभाग हमीरपुर के सहायक आयुक्त कुलदीप सिंह ने बताया कि वोल्वो बसों से बिना बिल का सामान पकड़ा गया है। उन्होंने कहा कि अब तक 80 हजार रुपये जुर्माना वसूला जा चुका है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।