{"_id":"68ecc7fc996f1b4189032941","slug":"video-hamirpur-kl-soni-said-half-the-pensioners-did-not-get-the-pension-for-the-month-of-august-2025-10-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: केएल सोनी बोले- आधे पेंशनरों को नहीं मिली अगस्त महीने की पेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: केएल सोनी बोले- आधे पेंशनरों को नहीं मिली अगस्त महीने की पेंशन
एचआरटीसी पेंशनर संयुक्त संघर्ष समिति हमीरपुर इकाई की बैठक चालक प्रशिक्षण केंद्र बस अड्डा हमीरपुर में हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति प्रधान केएल सोनी ने की। बैठक में हिमाचल परिवहन सेवानिवृत कर्मचारी कल्याण मंच के कार्यकारी अध्यक्ष अजमेर ठाकुर, कल्याण मंच के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश, जिला सचिव बलवीर पटियाल एवं कल्याण संगठन के जिला प्रधान हुकम चंद आदि मौजूद रहे। संघर्ष समिति के प्रधान केएल सोनी ने बताया कि अक्तूबर माह की 13 तारीख हो गई है। अभी तक आधे पेंशनरों को अगस्त महीने की पेंशन तक नहीं मिली है। सितंबर माह की पेंशन अभी तक जारी नहीं हुई है। परिवहन पेंशनरों के साथ घोर अन्याय किया जा रहा है। एक तरफ तो सरकारें वरिष्ठ नागरिकों को मान सम्मान देने की बात करतीं हैं तथा दूसरी तरफ परिवहन पेंशनरों के साथ इस तरह का व्यवहार किया जा रहा है। इसका जवाब शिमला मुख्यालय में 15 को होने वाले विशाल धरने में दिया जाएगा। कल्याण मंच के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अजमेर ठाकुर ने बताया कि सरकार 1-1-2016 के संशोधित वेतनमान के करोड़ों रुपये पर कुंडली मार कर बैठी है। सरकार ने तीन साल में सिर्फ चार प्रतिशत मंहगाई भत्ता ही दिया है। जबकि 16 फीसदी मंहगाई भत्ते को भी सरकार ने लटकाने का काम किया है। इससे प्रत्येक पेंशनर को दो से चार हजार रुपये हर महीने कम मिल रहे हैं। उन्होंने बताया कि 15 अक्तूबर को एचआरटीसी पेंशनर संयुक्त संघर्ष समिति हिमाचल प्रदेश के बैनर तले 8500 परिवहन पेंशनर संयुक्त रूप से शिमला में धरना देंगे। तीन साल से चिकित्सा बिलों के पैसे देने में भी सरकार झूठ बोल रही है। मार्च 2024 से सेवानिवृत हुए पेंशनरों को एक पैसा भी नहीं दिया है। बैठक में रामलाल, सुखदेव, नंदलाल, कुवलंत, विक्रम राणा आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।