{"_id":"68402f45b6d015b1020f4fa7","slug":"video-hamirpur-on-june-7-migrants-will-register-at-the-panchayat-headquarters-2025-06-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: सात जून को प्रवासी पंचायत मुख्यालय में करवाएंगे पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: सात जून को प्रवासी पंचायत मुख्यालय में करवाएंगे पंजीकरण
उपमंडल नादौन के तहत रंगस क्षेत्र के साथ लगती प्रवासियों की झुग्गी- झोपडियों को हटाने संबंधित उपजे विवाद ने अब नया मोड़ लिया है। ग्राम पंचायत नौहंगी प्रवासियों के पंजीकरण को लेकर एक्शन मोड़ में दिख रही हैं। दूसरी ओर महिला मंडल की महिलाएं व कई स्थानीय लोग लगातार रंगस क्षेत्र से प्रवासियों की झोंपडिय़ों को उठाने की मांग कर रहे हैं। बुधवार को ग्राम पंचायत नौहंगी की ओर से रंगस बाजार में महिला मंडल व स्थानीय लोगों की उपस्थिति में बैठक का आयोजन किया गया। 36 लोगों ने अपनी भूमि किराये पर झुग्गी-झोपड़ी बनाने के लिए दी है। नौहंगी पंचायत प्रधान बलवंत सिंह व उप प्रधान प्रकाश चंद ने कहा कि स्थानीय स्तर पर पंचायत ने स्वत: ही भूमि मालिकों से चर्चा की। क्षेत्रवासियों ने जरूरी सुझाव दिए हैं। सभी प्रवासियों को सात जून के दिन पंचायत मुख्यालय में पंजीकरण करवाने को तलब किया है। भविष्य में प्रवासियों के पास कोई भी अतिथि आएगा तो उसकी सूचना स्थानीय पंचायत को देना भी सुनिश्चित की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।