Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Hamirpur (Himachal) News
›
Hamirpur: On the eve of Prof. Dhumal's 83rd birthday—marked by a 'Sports Week' featuring 83 sporting events—500 athletes, led by Narendra Atri, reiterated their pledge against the drug menace
{"_id":"69d8b4899ac93c21ce072d4b","slug":"video-hamirpur-on-the-eve-of-prof-dhumals-83rd-birthday-marked-by-a-sports-week-featuring-83-sporting-events-500-athletes-led-by-narendra-atri-reiterated-their-pledge-against-the-drug-menace-2026-04-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: प्रो. धूमल के 83वें जन्मदिवस 83 खेल मुकाबले खेल सप्ताह, पूर्व संध्या पर नरेंद्र अत्री की अगुवाई में 500 खिलाड़ियों ने चिट्टे के खिलाफ संकल्प दोहराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: प्रो. धूमल के 83वें जन्मदिवस 83 खेल मुकाबले खेल सप्ताह, पूर्व संध्या पर नरेंद्र अत्री की अगुवाई में 500 खिलाड़ियों ने चिट्टे के खिलाफ संकल्प दोहराया
Ankesh Dogra
Updated Fri, 10 Apr 2026 01:57 PM IST
Link Copied
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल के जन्मदिवस केउपलक्ष्य पर पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हमीरपुर, अणु में खेल सप्ताह शुरू हुआ। शुभारंभ के अवसर पर हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष, भाजपा के पूर्व प्रदेश सचिव व पूर्व में राष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता खिलाड़ी रहे नरेंद्र अत्री की अगुवाई में लगभग 500 खिलाड़ियों ने चिट्टे रुपी नशे के खिलाफ जागरूकता दौड़ में भाग लिया , चिट्टे व नशे के खिलाफ संकल्प को दोहराया। इस मौके पर नरेंद्र अत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल के कार्यकाल में प्रदेश के विकास के साथ-साथ , प्रदेश में खेल व खिलाड़ी के उत्थान के लिए उनके द्वारा किए गए ऐतिहासिक निर्णयों को खिलाड़ियों के बीच में रखा, सभी युवाओं, खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों ने प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल को जन्मदिन की बधाई दी , उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। नरेंद्र अत्री ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा की प्रदेश में खिलाड़ियों को सभी सरकारी विभागों में नौकरियों में तीन प्रतिशत आरक्षण देना, बतौर मुख्यमंत्री प्रोफेसर धूमल का प्रदेश में खेल क्रांति की दिशा में एक ऐतिहासिक निर्णय रहा, जिससे प्रदेश में सैकड़ो खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी मिली। इस मौके पर प्रदेश फुटबॉल संघ के कोषाध्यक्ष नरेश राणा, युवा नेता दीक्षित गौतम , अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी मानसी, योगासन में अंतर्राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ी यशोवर्धन, समेत लगभग 500 उत्कृष्ट खिलाड़ी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।