{"_id":"6a69cbe72b4cdd83dd02752d","slug":"video-hamirpur-pds-review-adc-abhishek-garg-food-sampling-testing-directions-2026-07-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: खाद्य आपूर्ति अधिकारी फील्ड में बढ़ाएं सैंपलिंग-टेस्टिंग, एडीसी अभिषेक गर्ग के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: खाद्य आपूर्ति अधिकारी फील्ड में बढ़ाएं सैंपलिंग-टेस्टिंग, एडीसी अभिषेक गर्ग के निर्देश
Ankesh Dogra
Updated Wed, 29 Jul 2026 03:16 PM IST
Link Copied
हमीरपुर जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत खाद्यान्नों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने निगरानी और सख्त करने के निर्देश दिए हैं। बुधवार को जिला स्तरीय सार्वजनिक वितरण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) अभिषेक गर्ग ने अधिकारियों से कहा कि वे फील्ड में नियमित रूप से सैंपलिंग और टेस्टिंग करें, ताकि उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न उपलब्ध हो सके।
एडीसी ने निर्देश दिए कि जिले की सभी 320 उचित मूल्य की दुकानों पर शिकायत नंबर प्रमुखता से प्रदर्शित किए जाएं, ताकि खाद्यान्न की गुणवत्ता या उपलब्धता से संबंधित किसी भी शिकायत को उपभोक्ता तुरंत दर्ज करा सकें।
बैठक में बताया गया कि वर्ष 2026 की पहली छमाही के दौरान जिले में गोदामों, आटा मिलों और उचित मूल्य की दुकानों में 3,421 निरीक्षण किए गए। इस दौरान 75 खाद्यान्न सैंपल लिए गए, जिनमें से केवल एक सैंपल निर्धारित मानकों पर खरा नहीं उतरा।
इसके अलावा विभिन्न व्यापारिक प्रतिष्ठानों में 2,089 निरीक्षण किए गए। अनियमितता पाए जाने पर पांच मामलों में कुल 9,252 रुपये का जुर्माना लगाया गया।
जिले में वर्तमान में 1,53,647 राशन कार्डों के माध्यम से 5,48,675 उपभोक्ताओं को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है। वहीं, 10 गैस एजेंसियों के माध्यम से 1,63,150 उपभोक्ताओं को एलपीजी गैस की आपूर्ति की जा रही है।
एडीसी अभिषेक गर्ग ने अधिकारियों को जिले के सभी क्षेत्रों में रसोई गैस सिलिंडरों की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।
बैठक में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की जिला नियंत्रक एवं समिति की सदस्य सचिव आंचल कुमारी ने विभागीय कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष अनीता शर्मा, खाद्य आपूर्ति निगम की क्षेत्रीय प्रबंधक रीटा कुमारी, भारतीय खाद्य निगम, सहकारिता विभाग, कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।