{"_id":"6a69baee28fe9b97b20db54e","slug":"video-hamirpur-mehre-inder-dutt-lakhanpal-hoarding-ink-incident-barsar-police-investigation-2026-07-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: मैहरे में विधायक इंद्रदत्त लखनपाल के होर्डिंग पर फेंकी स्याही, भाजपा ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: मैहरे में विधायक इंद्रदत्त लखनपाल के होर्डिंग पर फेंकी स्याही, भाजपा ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत
Ankesh Dogra
Updated Wed, 29 Jul 2026 02:03 PM IST
Link Copied
हमीरपुर जिले के बड़सर विधानसभा क्षेत्र के मैहरे में भाजपा विधायक इंद्रदत्त लखनपाल के कार्यालय के बाहर लगे बड़े होर्डिंग पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा स्याही फेंकने का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में राजनीतिक चर्चाओं का दौर तेज हो गया है, जबकि समर्थकों में भी नाराजगी देखी जा रही है।
होर्डिंग पर चेहरे से लेकर कपड़ों तक काली स्याही फैली हुई दिखाई दे रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार यह घटना देर रात की हो सकती है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि स्याही या पेंट किसने फेंका और इसके पीछे क्या मंशा थी।
विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके कार्यालय के बाहर लगे होर्डिंग को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा हैं, लेकिन सार्वजनिक संपत्ति या होर्डिंग पर इस तरह की हरकत करना उचित नहीं है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि ऐसा करने वाले व्यक्ति को सद्बुद्धि मिले, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।
विधायक ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए बड़सर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है और पुलिस से निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई करने का आग्रह किया गया है।
घटना के बाद मैहरे और आसपास के क्षेत्रों में इसे लेकर अलग-अलग चर्चाएं हो रही हैं। कुछ लोग इसे राजनीतिक विरोध से जोड़कर देख रहे हैं, जबकि कुछ विकास कार्यों को लेकर असंतोष की बात कर रहे हैं। हालांकि इन दावों की किसी भी स्तर पर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
एएसपी हमीरपुर लालमन शर्मा ने बताया कि विधायक इंद्रदत्त लखनपाल की ओर से लिखित शिकायत प्राप्त हुई है। शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। आसपास के साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आवश्यकता पड़ने पर सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जाएगी। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।