{"_id":"6a426444d93fd781eb0a2050","slug":"video-hamirpur-rain-disrupts-home-guard-recruitment-process-delayed-start-2026-06-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: बारिश से होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया में खलल, देरी से हुई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: बारिश से होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया में खलल, देरी से हुई शुरू
होमगार्ड के 43 पदों पर भर्ती के लिए सिंथेटिक ट्रैक हमीरपुर में चल रही भर्ती प्रक्रिया सोमवार को बारिश के कारण कुछ समय के लिए प्रभावित रही। हालांकि मौसम साफ होने के बाद भर्ती प्रक्रिया दोबारा शुरू कर दी गई। सोमवार को भर्ती के लिए 600 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, लेकिन इनमें से करीब 250 अभ्यर्थी ही मैदान में पहुंचे। सबसे पहले अभ्यर्थियों के शारीरिक मापदंडों की जांच की गई। निर्धारित मानकों पर खरा उतरने वाले अभ्यर्थियों की मैदान में दौड़ करवाई। दौड़ पूरी करने के बाद अभ्यर्थियों की अन्य आवश्यक औपचारिकताएं भी पूरी कराई। भर्ती प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा और पारदर्शिता के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वहीं मंगलवार को भर्ती प्रक्रिया के तहत करीब 542 महिला अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। होमगार्ड भर्ती के चेयरमैन भूपेंद्र ने बताया कि अब तक भर्ती प्रक्रिया में लगभग 1100-1200 अभ्यर्थी शामिल हुए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।