{"_id":"6abf94f141e99d1b4205e207","slug":"video-hamirpur-rajput-kalyan-sabha-protests-against-new-ugc-rules-2026-10-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: यूजीसी के नए नियमों के विरोध में राजपूत कल्याण सभा, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: यूजीसी के नए नियमों के विरोध में राजपूत कल्याण सभा, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों के विरोध में राजपूत कल्याण सभा के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल से मुलाकात की। पूर्व मुख्यमंत्री के माध्यम से राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित किया। प्रतिनिधिमंडल ने इन नियमों को लेकर अपनी आपत्तियां सामने रखीं और सरकार से आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा करने की मांग की। जिला प्रधान जागिंदर ठाकुर ने कहा कि सरकार जाति के आधार पर देश को बांटने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि आरक्षण का आधार जाति के बजाय आर्थिक स्थिति होना चाहिए, ताकि जरूरतमंद लोगों को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने बताया कि उच्च शिक्षण संस्थान शिक्षा, अनुसंधान, योग्यता, सामाजिक समरसता का महत्वपूर्ण केंद्र है। शिकायतों के निवारण के लिए पारदर्शी, निष्पक्ष, समयबद्ध एवं जवाबदेह प्रक्रिया सुनिश्चित की जाए। पूर्व मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल ने मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस दौरान जोगिंदर ठाकुर, अजय, सतीश ठाकुर, जीत ठाकुर और मेहर सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।