{"_id":"6abf97b2e8419d2005061063","slug":"video-rajiv-bindal-said-the-government-spent-rs1000-crore-on-publicity-2026-10-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"राजीव बिंदल बोले- प्रचार पर प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने खर्च कर दिए एक हजार करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजीव बिंदल बोले- प्रचार पर प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने खर्च कर दिए एक हजार करोड़
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने आरोप लगाया कि हिमाचल की कांग्रेस सरकार कर्ज लेकर अपना प्रचार कर रही है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश सरकार अब तक प्रचार पर एक हजार करोड़ रुपये खर्च कर चुकी है। शुक्रवार को पांच घंटे के सफर के दौरान मुख्यमंत्री के 1000 से अधिक प्रचार के पोस्टर देखने का दावा करते हुए बिंदल ने इसे कर्ज का दुरुपयोग बताया। हमीरपुर में शुक्रवार को प्रेसवार्ता के दौरान बिंदल ने कहा कि प्रदेश पर लगातार कर्ज का बोझ बढ़ रहा है, लेकिन सरकार प्रचार में जुटी है। दूसरी ओर गरीब इलाज के लिए तरस रहा है। हिमकेयर का कार्ड तक प्रदेश में नहीं चल रहा है और प्रदेशभर में सड़कों की हालत खस्ता है। किशाऊ बांध परियोजना को लेकर भी बिंदल ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह केंद्र सरकार और छह राज्यों के सहयोग से चलने वाली परियोजना है, लेकिन प्रदेश सरकार इसका श्रेय लेने में जुटी है। बिंदल ने कहा कि बीडीसी और जिला परिषद चुनाव में कांग्रेस को बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। नादौन में बीडीसी अध्यक्ष के चुनाव में लगातार देरी हो रही है। भाजपा के पास बहुमत होने के बावजूद कांग्रेस जोड़तोड़ में जुटी है। जिला हमीरपुर की पांच पंचायत समितियों में से चार के अध्यक्ष पद पर भाजपा की जीत हुई है। मुख्यमंत्री सिंह सुक्खू के भाजपा में गुटबाजी के बयान पर बिंदल ने कहा कि मुख्यमंत्री रात को सपने देखते हैं और सुबह बयान दे देते हैं। हमीरपुर में फोरलेन के निर्माणाधीन पुल का स्पैन गिरने के मामले में बिंदल ने कहा कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। इस मामले में सजगता से काम किया जाना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।