{"_id":"69ac0951eca32414ea0bd9ec","slug":"video-hamirpur-senior-ex-servicemen-and-brave-women-were-honoured-in-the-programme-2026-03-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: कार्यक्रम में वरिष्ठ पूर्व सैनिकों और वीर नारियों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: कार्यक्रम में वरिष्ठ पूर्व सैनिकों और वीर नारियों को किया सम्मानित
हमीरपुर में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व सैनिकों व वीर नारियों में से किसी ने पेंशन संबंधी तो किसी ने वेतन संबंधी समस्याओं को रखा। इस मौके पर वीर नारियों ने भी अपनी समस्याओं को रखा। कार्यक्रम में भारतीय वाइस एडमिरल संजय वात्स्यायन ने मुख्य रूप से शिरकत की। इस मौके पर पूर्व सैनिकों से उनकी समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम में हमीरपुर और बिलासपुर के वेटरनर्स और वीर नारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। पूर्व सैनिकों में हमीरपुर से ओम प्रकाश ने पेंशन संबंधी समस्या को अधिकारियों के समक्ष रखा। उन्होंने कहा कि पिछले लंबे समय से हो रही कटौती उन्हें वापस नहीं मिली है। इस पर अधिकारियों ने उन्हें पेंशन संबंधी दस्तावेज जमा करवाने के लिए कहा। उन्होंने आश्वासन दिया एक सप्ताह के भीतर समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। किशोरी लाल ने तकनीशियन को सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाले लाभ न मिलने की समस्या को प्रमुखता के साथ रखा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।