{"_id":"694123b95bdc87d3bb0bc0b4","slug":"video-hamirpur-seven-health-centers-under-the-ayush-department-will-soon-have-internet-access-2025-12-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: सात आयुष स्वास्थ्य केंद्रों में मिलेगी इंटरनेट की सुविधा, दवाइयों का स्टॉक, मरीजों का रिकार्ड रहेगा ऑनलाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: सात आयुष स्वास्थ्य केंद्रों में मिलेगी इंटरनेट की सुविधा, दवाइयों का स्टॉक, मरीजों का रिकार्ड रहेगा ऑनलाइन
आयुष विभाग के सात स्वास्थ्य केंद्रों में जल्द ही इंटरनेट की सुविधा मिलेगी। जिला आयुष विभाग की ओर से इन स्वास्थ्य केंद्रों में इंटरनेट की सुविधा देने लिए उच्चाधिकारियों से बजट की मांग की है। हर स्वास्थ्य केंद्र के लिए करीब पांच हजार रुपये की मांग की गई है। यह वह स्वास्थ्य केंद्र हैं, जिनका अपना भवन नहीं है। यह स्वास्थ्य केंद्र पंचायत व निजी भवनों से संचालित किए जा रहे हैं। इनमें डिडवीं टिक्कर, डुगली, जंदडू, रंगड़, चंबेह, टिक्कर राजपूता, दलचेड़ा हैं। इनके के लिए डेस्कटॉप सरकार की ओर से दिए जा रहे है। इंटरनेट की सुविधा मिलने से दवाइयों सहित मरीजों का रिकार्ड ऑनलाइन रहेगा। जानकारी के मुताबिक जिला में करीब 72 के करीब आयुर्वेदिक संस्थान हैं। इनमें से 65 आयुर्वेदिक संस्थानों में बीएसएनएल की सुविधा दी जा रही है। हालांकि इससे पहले केंद्र प्रभारी अपने स्तर पर मोबाइल से इंटरनेट का प्रयोग करते थे। कई बार इस कार्य को करने में दिक्कतें आती थीं। इंटरनेट की निरंतर सेवाएं लेने की जरूरत पर जिला के आयुष स्वास्थ्य एवं वेलनेस केंद्रों की इंटरनेट सुविधा से जोड़ने की प्रक्रिया पिछले महीने संपन्न हो गई है। स्वास्थ्य संस्थान के प्रभारियों को मरीज का रिकॉर्ड सहित दवाइयों की स्टॉक स्टेटमेंट, फील्ड में स्वास्थ्य के संदर्भ में किए गए सर्वे की रिपोर्ट सहित तमाम जानकारी साझा करने में आसानी हो रही हैं। जिला आयुष अधिकारी डॉ. बृज नंदन शर्मा ने कहा कि 65 आयुर्वेदिक स्वास्थ्य संस्थान बीएसएनएल की इंटरनेट सुविधा से जुड़ गए हैं। बाकी के सात स्वास्थ्य केंद्रों के लिए बजट की मांग की गई है। इनके लिए जल्द ही डेस्कटॉप उपलब्ध हो जाएंगे। बजट मिलते ही यहां भी इंटरनेट की सुविधा मिलेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।