{"_id":"6a5b4b4ca6e5203e9b0e1eb2","slug":"video-kuldeep-singh-kharwara-said-unnecessary-pressure-on-consumers-to-install-smart-meters-2026-07-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: कुलदीप सिंह खरवाड़ा बोले- स्मार्ट मीटर लगाने के लिए उपभोक्ताओं पर अनावश्यक दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: कुलदीप सिंह खरवाड़ा बोले- स्मार्ट मीटर लगाने के लिए उपभोक्ताओं पर अनावश्यक दबाव
स्मार्ट बिजली मीटर की पूरी लागत उपभोक्ताओं से टैरिफ के माध्यम से वसूली जाएगी। स्मार्ट मीटर लगाने के लिए उपभोक्ताओं पर अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा है। यह योजना न तो उपभोक्ताओं के हित में है और न ही हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड लिमिटेड के दीर्घकालिक हित में, बल्कि इसका प्रमुख लाभ निजी कंपनियों को मिलने की आशंका है। हमीरपुर में पत्रकार वार्ता के दौरान उपभोक्ता कल्याण मंच ने यह आरोप लगाए। मंच के मुख्य संरक्षक जेएम पठानिया, संयोजक कुलदीप सिंह खरवाड़ा ने बताया कि उपभोक्ताओं को यह जानने का पूरा कानूनी अधिकार है कि आखिर इन मीटरों की आवश्यकता क्या है। यदि कोई उपभोक्ता स्मार्ट मीटर लगाने से इंकार करता है तो उसे नोटिस जारी करना तथा बिजली काटने की चेतावनी देना अनुचित है।इस दौरान मंच के सह-संयोजक सुरेश राठौड़, महासचिव जेके धीमान आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।