{"_id":"6a43c66ecb401ba9c10e9edd","slug":"video-leopard-visits-ruthani-village-kills-a-buffalo-calf-2026-06-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"रुठानी गांव में तेंदुए की दस्तक, कटड़े को माैत के घाट उतारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुठानी गांव में तेंदुए की दस्तक, कटड़े को माैत के घाट उतारा
लदरौर (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के तहत नंधन पंचायत के रुठानी गांव में देर रात तेंदुए के हमले में एक कटड़े की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। कटड़े के मालिक रामचंद ने बताया कि वह रात के समय घर में सो रहे थे तभी उन्हें बाहर से कटड़े की जोरदार आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर जब वह बाहर आए, तब तक तेंदुआ हमला कर कटड़े को मार चुका था। घटना की सूचना मिलते ही गांव में लोग इकट्ठा हो गए। सारी घटना घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पंचायत प्रधान रवि कुमार (मोनू ठाकुर) सहित ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखने और पिंजरा लगाने की मांग की। प्रधान रवि कुमार ने बताया कि तेंदुआ दिन में लोगों को खेतों में दिखाई दे रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।